फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan And Ranbir Kapoor Celebrate Ganpati Utsav

Ranbir Kapoor: करीना ने मनाया गणपति उत्सव, फेस्टिव मूड में शूटिंग पर नजर आए रणबीर कपूर; देखें वायरल वीडियो

Sun, 31 Aug 2025 06:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 31 Aug 2025 06:20 PM IST
सार

Kareena Kapoor And Ranbir Kapoor Celebrate Ganpati Utsav: करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक तस्वीरें, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वह गणेश उत्सव मनाते हुए नजर आए। पूरा कपूर खान इस पावन त्योहार के रंग में रंगा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan And Ranbir Kapoor Celebrate Ganpati Utsav
फेस्टिव मूड में रणबीर कपूर, करीना कपूर ने मनाया गणेश उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare, @kareenakapoorkhan

विस्तार

इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स गणेश उत्सव मना रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने करीबियों संग गणेश उत्सव मनाया। करीना के कजिन ब्रदर और एक्टर रणबीर कपूर भी फेस्टिव अंदाज में शूटिंग करते हुए देखे गए। देखें करीना कपूर के घर मनाए गए गणेश उत्सव की तस्वीरें और रणबीर कपूर की शूटिंग से जुड़ा वायरल वीडियो।

विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan And Ranbir Kapoor Celebrate Ganpati Utsav
करीना कपूर ने परिवार संग मनाया गणेश उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने साझा की गणेश उत्सव की तस्वीरें 
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर, अपनी बुआ और कजिन आदर जैन नजर आए। गणपति बप्पा की प्रतिमा के सामने करीना ने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें साझा की हैं और इन पर हार्ट इमोजी भी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल मूड में शूटिंग करते हुए दिखाई दिए रणबीर कपूर
करीना कपूर ने जहां अपने घर पर गणेश उत्सव मनाया, वहीं रणबीर कपूर का एक शूटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह फेस्टिव ड्रेसअप में दिखाई दिए। वीडियो में उनके साथ सीरीज ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार भी मौजूद दिखे। रणबीर कपूर ने पीले रंग का फेस्टिवल स्टाइल वाला कुर्ता वीडियो में पहना हुआ है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




ये खबर भी पढ़ें: Isha Koppikar: ईशा कोप्पिकर ने मनाया गणेश उत्सव, बोलीं- यही प्रार्थना है कि बुद्धि और शांति हमेशा सही रहे 

इन सितारों ने भी मनाया गणेश उत्सव 
करीना कपूर ही नहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गणेश उत्सव मनाया है। सलमान खान का परिवार भी पिछले दिनों गणेश विसर्जन के मौके पर दिखाई दिया, सभी ने नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदा किया। गाेविदां और उनका परिवार भी गणेश उत्सव मनाता हुआ नजर आया। अनन्या पांडे ने भी इको-फ्रेंडली अंदाज में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। बॉलीवुड सितारे ही नहीं टीवी एक्टर्स भी गणेश उत्सव को मनाते हुए दिखाई दिए, कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर त्योहार मनाते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed