{"_id":"d3165f235640abcf312be3bd50d0cb98","slug":"kareena-kapoor-is-important-part-of-satyagraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है 'सत्याग्रह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है 'सत्याग्रह'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म सत्याग्रह में कई बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की नायिका करीना कपूर का कहना है कि 'सत्याग्रह' फिल्म उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
अपनी आगामी फिल्म 'सत्याग्रह' के बारे में बेबो का कहना है कि उनका किरदार काफी महत्व रखता है। निश्चित रूप से यह फिल्म मल्टीस्टारर है। इसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में हैं, लेकिन मेरा रोल बहुत ज्यादा स्पेशल है।
विज्ञापन
असल में मैंने 'सत्याग्रह' कर रहे इन लोगों की आवाज दूर तक पहुंचाने का काम किया है। करीना आगे बताती हैं कि वे एक ऐसी जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं, जो सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ती है और उसे बड़ा बनाती है। उनकी वजह से ही यह आंदोलन अपने चरम पर पहुंचता है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि कैरियर के इस मोड़ पर उन्हें अब इसी तरह की सार्थक भूमिकाएं ज्यादा आकर्षित कर रही हैं। नाचने और गाने वाले रोल वे काफी कर चुकी हैं। जल्द ही करीना एकता कपूर बैनर की एक फिल्म में काम करने जा रही हैं, जिसमें उनके हीरो इमरान हाश्मी होंगे।
एक और फिल्म करण जौहर के बैनर की है। 'शुद्धि' नाम की इस फिल्म में वे ऋतिक रोशन की हीरोइन होंगी। उल्लेखनीय है कि दस साल बाद इन दोनों अदाकारों की जोड़ी बनने जा रही है।