फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor ignore kiss scene in satyagraha

चर्चा में: करीना का स्मूच, रणबीर की उंगली

Wed, 04 Sep 2013 08:12 PM IST
मुम्बई ब्यूरो
मुम्बई ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor ignore kiss scene in satyagraha

शादी के बाद करीना कपूर स्मूच से बचती है। सत्याग्रह फिल्म में कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें साफ-साफ अपनी बात कहनी पड़ी। एक और चर्चा रणबीर कपूर की ऊंगली को लेकर है। उनकी यह ऊंगली कई लोगों का दिल दुखा रही है।  

विज्ञापन


*फिल्म ‘सत्याग्रह’ में निर्देशक प्रकाश झा के बार-बार आग्रह के बावजूद करीना कपूर खान अपने हीरो अजय देवगन के साथ पर्दे पर चुंबन दृश्य करने के लिए क्यों राजी नहीं हुई, इसका जवाब मिल गया है। सूत्रों का कहना है कि सैफ को तो कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन नई-नई नवाबी बहू करीना अपनी सास शर्मीला टैगोर का दिल नहीं दुखाना चाहती थी। अगर वाकई ऐसा है तो करीना को याद दिलाना पड़ेगा कि सास भी कभी बहू थी।
विज्ञापन


*रणबीर कपूर अपना पीछा करने वाले फोटोग्राफरों से इतने चिढ़े रहते हैं कि अक्सर उन्हें ‘बीच की उंगली’ दिखा देते हैं। लेकिन रविवार को मुंबई के हवाईअड्डे पर ऐसा नहीं हुआ। वे श्रीलंका से लौटे थे। सब चकित हैं कि क्या रणबीर को उनकी हरकत के लिए माता-पिता ने डांट लगाई या फिर जल्दी ही उनकी फिल्म ‘बेशर्म’ रिलीज होने वाली है, इसलिए उन्होंने मीडिया से पंगा न लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


*आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पिछले हफ्ते ‘मद्रास कैफे’ से अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाली राशि खन्ना और इस शुक्रवार को ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपने कैरियर का आगाज करने वाली वानी कपूर, रूममेट हैं! दोनों लड़कियां दिल्ली की हैं और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए कदम बढ़ा रही हैं। कदम साथ-साथ और रूम भी साथ-साथ। किस्मत भी साथ-साथ काम करती है।

*प्रतीक बब्बर एक बार फिर निराश हैं। फिल्म ‘इसक’ की खूबसूरत हीरोइन अमायरा दस्तूर ने साफ कह दिया है कि वह उनके साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं। प्रतीक के खेमे से लगातार दोनों के बीच चक्कर की खबरें आ रही थीं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रतीक को झटका लगा था जब ब्रिटिश हीरोइन एमी जैकसन के साथ उनके नाम के चर्चे हो रहे थे। एमी ने भी खुल कर कह दिया था कि प्रतीक से उनका कोई रिश्ता नहीं है। अब देखते हैं प्रतीक को कौन सा किनारा मिलता है?


*बिहार से मुंबई आकर सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत ऐसी चमकी कि वे यहां न केवल टीवी से फिल्म ऐक्टर बन गए, बल्कि उन्होंने यहां दो शानदार घर भी बना लिए हैं। इन दिनों वह अपनी लिव-इन-पार्टनर अंकिता लोखंडे के साथ लोखंडवाला फ्लैट में रहते है। हाल में उन्होंने मलाड में पांच बेडरूम का फ्लैट लिया है। जहां अभी रिनोवेशन का काम चल रहा है। कुछ ही महीनों में सुशांत वहां शिफ्ट हो जाएंगे। ...और अभी उन्होंने बमुश्किल दो ही फिल्में की हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed