{"_id":"1ac8d77c4955c6121d1f048b49f317db","slug":"kareena-kapoor-gori-tere-pyaar-main-imraan-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस वजह से जलेबियां खा रही हैं करीना?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस वजह से जलेबियां खा रही हैं करीना?
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
यह चर्चा का विषय बन सकता है कि इन दिनों करीना कपूर जलेबियां खाने में काफी गंभीर दिख रही हैं। मामला आखिर है क्या?
विज्ञापन
जीरो फिगर की चाह रखने वाली करीना कपूर खान को ये क्या हो गया कि वह खाती ही चलीं गईं। आखिर ऐसी कौन सी चीज थी जिसे देख करीना के मुंह में पानी ही आ गया।
विज्ञापन
आप भी सुनेंगे तो चौंक जाएंगे। 'गोरी तेरे प्यार में' फिल्म की शूटिंग जब भुज में चल रही थी तब करीना ने खाने में कमाल ही कर दिया।
वहां की जलेबियों को देख करीना खुद को रोक ही नहीं पाई और स्वाद ही स्वाद में एक ही बार में 14 जलेबियां खा गईं। यही नहीं उन्होंने जमकर खीर भी खाई।
फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान करीना के सह कलाकार इमरान खान और फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने करीना के जलेबी प्रेम की जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि करीना कैसे उनसे भी जलेबी की ही मांग करती थीं।
विज्ञापन
करीना भी वहीं मौजूद थीं और उन्होंने कहा कि वहां कि जलेबियों की बात ही कुछ और थी मैं रुक ही नहीं सकती थी।