फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor gets a see-off from Jeh Ali Khan

सोशल मीडिया: मुंबई में अपने घर के बाहर पति सैफ और बेटे जेह के साथ स्पॉट हुईं करीना, हाथ में थाम रखा था कॉफी मग

Sun, 03 Oct 2021 01:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 03 Oct 2021 01:38 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को रविवार को मुंबई में उनके घर के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया। उनके साथ उनके सबसे छोटे बेटे जहांगीर अली खान और पति सैफ अली खान भी थे।

विज्ञापन
Kareena Kapoor gets a see-off from Jeh Ali Khan
करीना कपूर खान (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को रविवार को मुंबई में उनके घर के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया। उनके साथ उनके सबसे छोटे बेटे जहांगीर अली खान और पति सैफ अली खान भी थे।करीना ने कलरफुल टाई-डाई पैंट के साथ ब्लू शर्ट पहनी थी। उन्होंने आंखों पर धूप का चश्मा लगा रखा था और हाथों में एक कॉफी मग ले रखा था। सैफ भी घर में लाल रंग की टी-शर्ट और पैंट पहने नजर आए। जेह को उसकी नानी दरवाजे तक ले गई, जो हंस रही थी। जेह अपनी मां करीना कपूर खान को विदा करने के लिए दरवाजे पर आया था।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सैफ और करीना का दूसरा बेटा जेह इसी साल फरवरी में पैदा हुआ है। जबकि पहला बेटा तैमूर चार साल का होगा गया है। करीना और सैफ के प्रशंसकों को उनके दूसरे बेटे जेह की पहली झलक कुछ ही महीने पहले मिली है। उनकी पहली तस्वीरें तब आईं जब करीना और सैफ अपने बेटे को अगस्त में  दादा रणधीर कपूर के पास ले गये थे। करीना और सैफ अली खान को दूसरे बेटा का नाम जहांगीर रखने के लिए ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


 

इसके बाद करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सकारात्मक व्यक्ति हैं। उनका कहना था कि वो ट्रोलर्स के बारे में नहीं सोचती हैं। वो खुश और संतुष्ट हैं। करीना का यह भी कहना था कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर कुछ सोचकर नहीं रखा। यह नाम उनको और परिवार को पसंद आया इसलिए रख दिया।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान अपने बेटे जेह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। उन्होंने अपने और पति के जन्मदिन पर भी परिवार के साथ मालदीव से तस्वीरें डाली थीं। वो अक्सर जेह के बारे में अपने फैंस को बताती रहती हैं। करीना का कहना था कि जेह के पैदा होते वक्त वो उसे स्तनपान करा पा रही थी, जबकि तैमूर के पैदा होते वक्त ऐसा नहीं कर पा रही थी। उन्होंने इस बात का जिक्र अपनी किताब में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed