Kareena kapoor: उड़ता पंजाब के सॉन्ग ‘दा दा दस्से’ पर करीना-कनिका ने जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
अभिनेत्री करीना कपूर और सिंगर कनिका कपूर एक इवेंट पर पहुंचे थे। जहां पर करीना ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अपनी बात बेबाकी से राखी और साथ ही कनिका के गाने पर थिरकती हुई नजर आई। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सिंगर कनिका कपूर को रविवार को कोलकाता में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स-यंग लीडर्स फोरम के इवेंट में स्पॉट किया गया। अब इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कनिका को स्टेज पर करीना की फिल्म 'उड़ता पंजाब' के सॉन्ग दा दा दस्से को गाते हुए देखा जा सकता है। जिसमें करीना, कनिका के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में कनिका कपूर स्टेज पर उड़ता पंजाब का गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। तो वही इस इवेंट में करीना कपूर काले रंग की बैकलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। और कनिका ने भी थाई स्लिट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। दोनों हसीनाओं ने एक साथ ब्लैक ड्रेस में जमकर जलवे बिखेरे।
बता दें कि इस इवेंट में करीना ने इस इवेंट में बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। अगर ऐसा होता है, तो हम लोगों को एंटरटेन कैसे करेंगे, आपकी लाइफ में खुशियां कैसे आएंगी, जिसकी मुझे लगता है कि हर किसी को जरूरत है। अगर फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा।'
यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान की आवाज को सुनाने आ रही हैं सारा अली खान, जारी हुआ 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर