फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor adds a new pic of Jeh to her Maldives vacay album

सोशल मीडिया: करीना कपूर ने शेयर की जहांगीर की तस्वीर, लिखी ये बात

Fri, 20 Aug 2021 02:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:05 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे जहांगीर की तस्वीर शेयर की है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जहांगीर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें लाइट, कैमरा और नैपटाइम लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor adds a new pic of Jeh to her Maldives vacay album
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे जहांगीर की तस्वीर शेयर की है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में जहांगीर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें लाइट्स, कैमरा और नैप्टाइम लिखा हुआ है। बता दें कि करीना कपूर इस वक्त मालद्वीप में हैं और उन्होंने वहीं से छोटे बेटे की तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन



करीना लगातार मालदीव से वेकेशन एल्बम साझा कर रही हैं। नई तस्वीर में करीना बेटे जेह से लिपटी हुई हैं।  उन्होंने काले रंग की पोशाक पहनी हुई है। उनकी आंखों पर धूप वाला चश्मा है। बेटा जहांगीर उनकी गोद से लिपटा हुआ है। तस्वीर पर एक स्टिकर है, जिसमें लाइट्स, कैमरा और नैप्टाइम लिखा हुआ है। इससे पहले भी करीना ने सैफ अली खान के जन्मदिन पर दोनों बेटों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। करीना ने लिखा था कि मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

विज्ञापन

Kareena Kapoor adds a new pic of Jeh to her Maldives vacay album
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हाल ही में करीना कपूर की प्रेग्नेंसी पर एक किताब लॉन्च हुई है। जिसमें उन्होंने अपने दोनों गर्भावस्था के बारे में विस्तार से लिखा है। करीना ने लिखा है कि जब तैमूर पैदा हुआ था उस वक्त वह उसे स्तनपान नहीं करा पा रहीं थी जबकि जहांगीर के पैदा होते वक्त वह आसानी से स्तनपान करा पा रहीं थी। इसके अलावा करीना कपूर ने हाल ही में यह भी कहा है कि उन्होंने अपने दोनों बेटों का नाम पहले से ही सोच कर नहीं रखा था। उनको और उनके परिवार को ये नाम पसंद थे इसलिए रख दिया। उन्होंने कहा था कि उनके पास पहले से ही नामों की सूची नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed