फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor abusing in singam 2

करीना के मुंह से सुनेंगे गंदी-गंदी गालियां

Mon, 14 Jul 2014 07:25 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 07:25 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor abusing in singam 2

करीना कपूर इन दिनों अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम 2' में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। वहीं सुनने में आया है कि करीना कपूर इस फिल्म में मराठी में ख़ूब गालियाँ देतीं दिखेंगी।

विज्ञापन


करीना कहती हैं, "फिल्म में कोई लावणी डांस आइटम नहीं है, हां लेकिन लोग मुझे धाराप्रवाह मराठी भाषा बोलते जरूर देखेंगे। मराठी में मैंने ढेर सारी गालियां भी दी हैं, इसलिए शूटिंग में बहुत मजा आया।"

विज्ञापन

अलग हटकर होगा करीना का रोल

kareena kapoor abusing in singam 2

​​​वहीं ​करीना ने ​रोहित के बारे में बोलते हुए कहा कि मार-धाड़ और एक्शन से भरपूर फिल्में बनाने की कला में महारत रखने वाले रोहित शेट्टी वर्तमान पीढ़ी के मनमोहन देसाई हैं। जिनकी 'अमर अकबर एंथनी', 'नसीब', 'कुली' और 'मर्द' जैसी मसाला फिल्मों से देसाई ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाया था।​

​​​​ रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल 4' जैसी हिट कॉमेडी फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा, "मैंने 'सिंघम रिटर्न्‍स' का चयन इसलिए किया, क्योंकि यह रोहित शेट्टी की फिल्म है।

रोहित शेट्टी की फैन हैँ करीना

kareena kapoor abusing in singam 2

मैं रोहित शेट्टी की बड़ी प्रशंसक हूं और मेरे अनुसार वे वर्तमान पीढ़ी के मनमोहन देसाई हैं।"​ करीना कहती हैं, "वे शानदार व्यक्ति हैं। कौन अभिनेत्री उनकी फिल्म में काम नहीं करना चाहेगी। उन्होंने मुझे मेरे फिल्म कैरियर की दो बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जबकि तीसरी फिल्म आनेवाली है। उन्होंने इस किरदार को विशेष तौर पर मेरे लिए ही लिखा है।"​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed