फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena felt regret for not going college

करीना को एक्टिंग की जल्दबाजी थी इसलिए पढ़ न पाई

Wed, 29 Jun 2016 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
kareena felt regret for not going college
करीना कपूर - फोटो : masala.com
करीना कपूर खान बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर से बहुत खुश हैं और उनमें हॉलीवुड जाने की कोई इच्छा नहीं हैं। हालांकि वो प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादूकोण के हॉलीवुड में बेहतरीन काम करने से काफी खुश हैं। एक इंटरव्यू के दैरान करीना कपूर ने ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने बॉलीवुड करियर से काफी खुश है लेकिन उन्हें इस बात का हमेशा पछतावा रहेगा कि वह कॉलेज जाकर पढ़ाई नहीं कर सकीं। अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो शायद वो कहीं और होतीं।
विज्ञापन


वैसे करीना कपूर ने बॉलीवुड में अब तक जिस तरह का बेहतरीन काम किया है वो भी हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।

बॉलीवुड में ही खुश है करीना

kareena felt regret for not going college
करीना कपूर - फोटो : expym.ru
करीना का कहना था कि उन्हें कम उम्र में ही फिल्मों में एक्टिंग करने की जल्दी थी इसलिए वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं। हालांकि उन्होंने फिल्मों में अच्छा नाम कमाया। पढ़ाई पूरी न कर पाना उनकी जिंदगी का एक गलत फैसला था और उन्हें हमेशा इस पर पछतावा रहेगा। हॉलीवुड में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि वो पूरी दुनिया को जीतना चाहती हैं लेकिन वो अपनी छोटी सी दुनिया में खुश हैं। उन्हें लगता है कि बॉलीवुड में उनके बहुत फैंस हैं और उन्हें इस बात के साथ ही खुश रहना चाहिए।

उन्होंने साफ कहा कि वह अपना पूरा टाइम अपने परिवार और बॉलीवुड को देना चाहती हैं। उन्हें बॉलीवुड से बहुत कुछ सीखने को मिला है और वो कड़ी मेहनत के साथ आगे बहुत कुछ सीखना चाहती हैं। उनका कहना है कि जो लोग हॉलीवुड में अपना लक आजमाना चाहते हैं जरूर आजमाएं। ऐसा करना उनके करियर के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन उन्होंने हॉलीवुड में जाने के लिए अभी कोई प्लान नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed