फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar to host opening ceremony of International Film Festival Of India 2019

करण जौहर करेंगे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह की मेजबानी

Fri, 25 Oct 2019 07:57 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 25 Oct 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar to host opening ceremony of International Film Festival Of India 2019
Karan Johar - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कमर्शियल फिल्म अवार्ड्स की मेजबानी करते रहे मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर इस बार एक सरकारी आयोजन होस्ट करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने गोवा में होने जा रहे 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह को होस्ट करने के लिए करण जौहर से संपर्क किया है और करण ने बिना समय गंवाए इसके लिए हां कर दी है।
विज्ञापन


भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की गोल्डन जुबली मनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत लगातार बैठकें कर रहे हैं। दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बार के फेस्टिवल के लिए तमाम तरह के सरप्राइज की योजनाएं भी बनाई हैं। सरकार की मंशा है कि इस बार के फेस्टिवल को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाए ताकि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 50वां साल लोगों को हमेशा के लिए याद रहे।
विज्ञापन


20 नवंबर से शुरू होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के गोवा में उद्घाटन समारोह में भारतीय सिनेमा के तमाम दिग्गज मौजूद रहने वाले हैं। विदेश से भी तमाम बड़े फिल्मकारों के इस कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना है। सूत्र बताते हैं कि इस उद्घाटन समारोह का संचालन करण जौहर करेंगे और इसके लिए करण जौहर के पास फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारी पहुंचाई भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की इस साल की थीम है एक भारत, श्रेष्ठ भारत। इस विचार को और पुख्ता करने के लिए गोवा में पूरे देश के क्षेत्रीय सिनेमा का भी जश्न मनाया जाएगा।


रिनजिंग ने पूरा किया फिल्म स्कवॉड का पहला शेड्यूल, 400 लोगों के साथ फिल्माया गया क्लामेक्स सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed