फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar shares Aditya Chopra rare photo on his birthday with aryan khan said he is my mentor

जन्मदिन: करण जौहर ने दी आदित्य चोपड़ा को बधाई, तस्वीर साझा कर याद किया गुजरा जमाना

Fri, 21 May 2021 05:37 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 21 May 2021 05:37 PM IST
सार

  • करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा को दी जन्मदिन की बधाई
  • करण जौहर ने साझा की दो दशक पुरानी तस्वीर
  • रिश्ते में भाई लगते हैं करण-आदित्य
  • करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा को बताया अपना मेंटर

विज्ञापन
Karan Johar shares Aditya Chopra rare photo on his birthday with aryan khan said he is my mentor
आदित्य चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @karanjohar

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर और सफल फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बेटे हैं। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड के इतिहास की सबसे रोमांटिक कहलाने वाली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' बनाई। इसके अलावा उन्होंने मोहब्बतें, वीर-जारा, न्यूयॉर्क, रब ने बना दी जोड़ी और एक था टाइगर जैसी कई फिल्में बनाईं।

विज्ञापन

 

आज आदित्य एक सफल निर्देशक तो हैं ही, एक अच्छे पति भी हैं। उनकी मर्दानी और हिचकी जैसी फिल्मों में उनकी पत्नी और पेशे से लोकप्रिय अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा भी रानी ने उनकी कई फिल्मों में अभिनय किया है। शादी से पहले भी वह आदित्य चोपड़ा की कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

विज्ञापन

 

वहीं, आदित्य के जन्मदिन पर सभी लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें करण जौहर भी शामिल हैं। करण ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर पुराने दौर को याद किया है। आदित्य और अन्य लोगों के साथ गुजरे पलों को याद करते हुए उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा के जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘इस तरह वो 50 साल के हो गए। बहुत सारी यादें… बहुत सारी फिल्में… बहुत सारे पल, वह एक अजेय दूरदर्शी बने हुए हैं। चुपचाप और मजबूती से स्टूडियो की कमान संभालते हैं और सभी के लिए बैरोमीटर बनाते हैं। मेरे गुरु, सबसे अच्छे दोस्त और मेरे बच्चों के चाचू को जन्मदिन की बधाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं आदि।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

इसके साथ ही करण जौहर ने यह भी बताया है कि फोटो गोवा की है। इसका क्रेडिट उन्होंने अपने दोस्त शाहरुख खान को दिया है। साथ ही यह भी बताया कि तस्वीर दो दशक पहले की है यानी बीस साल पहले। करण जौहर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज प्रतिक्रिया दे रहे हैं और आदित्य को जन्मदिन की बधाई भी। इसमें अनुष्का शर्मा और परिणीति चोपड़ा के अलावा अन्य सेलेब्स भी शामिल हैं।

 

बता दें कि आदित्य चोपड़ा और करण जौहर आपस में भाई लगते हैं। करण की मां हीरू जौहर दरअसल, आदित्य के पिता यश चोपड़ा की छोटी बहन हैं। इस तरह दोनों का रिश्ता बुआ और मामा के बेटे का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed