फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Says Dhurandhar Made Me Question My Ability As Filmmaker He Loved Lokah And Saiyaara In 2025

‘धुरंधर ने मेरी क्षमताओं पर उठाया सवाल’, करण जौहर ने रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर क्यों कही ये बात; जताई हैरानी

Tue, 30 Dec 2025 09:09 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Dec 2025 09:09 AM IST
सार

Karan Johar On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। अब करण जौहर ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चा में बना हुआ है। जानिए निर्माता-निर्देशक ने ऐसा क्या कहा…

विज्ञापन
Karan Johar Says Dhurandhar Made Me Question My Ability As Filmmaker He Loved Lokah And Saiyaara In 2025
करण जौहर और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar और एक्स

विस्तार

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ रिलीज के 25 दिन बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड एक हजार करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर चुकी है। फिल्म को लगातार सेलेब्स की ओर से भी प्रशंसा मिल रही है। अब निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक बार फिर ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें अपनी प्रतिभा पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

ये फिल्में करण जौहर को आईं पसंद
अनुपमा चोपड़ा के साथ राउंडटेबल इंटरव्यू में करण जौहर ने एक बार फिर ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। साल 2025 में सिनेमा के अपने अनुभव को साझा करते हुए करण ने कहा कि उनके लिए साल की शुरुआत अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' से हुई और अंत 'धुरंधर' से। वहीं उन्होंने कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' की भी खुलकर तारीफ की। ‘लोका’ देखकर तो मैं पागल ही हो गया था।

विज्ञापन

बिना किसी दिखावे को खूबसूरती से बनाई गई ‘धुरंधर’
इस दौरान ‘धुरंधर’ की सराहना करते हुए करण जौहर ने कहा कि धुरंधर ने मुझे पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे मेरी आर्ट सीमित है। बैकग्राउंड म्यूजिक का क्या शानदार इस्तेमाल हुआ है। धुरंधर में मुझे जो सबसे अच्छी बात लगी, वह यह थी कि निर्देशक ने अपनी कला का प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं की। मुझे लगा कि वह अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, फिर भी कहानी को सहजता से बयां कर रहे थे। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने बहुत ज्यादा वाइड एंगल का इस्तेमाल किया हो या कोई शानदार फ्रेम दिखाने की कोशिश की हो। मुझे लगा कि इसे बिना किसी दिखावे के खूबसूरती से फिल्माया गया है। इसने मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में अपनी क्षमताओं पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया और यह मेरे लिए हमेशा अच्छी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः रितेश देशमुख ने साझा की सलमान के बर्थडे की इनसाइड फोटो, भाऊ का दिखा फनी अंदाज; साथ में नजर आया ये साउथ स्टार

बॉक्स ऑफिस पर छाई है ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म भारत में 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म की कमाई एक हजार करोड़ रुपए से पार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed