फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar posts he has seen trailer of the Century fans says he is hinting at shah rukh khan jawan trailer

Karan johar: रिलीज से पहले ही करण जौहर ने देख लिया 'जवान' का ट्रेलर? निर्माता की पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Sun, 27 Aug 2023 11:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:35 PM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसे में करण जौहर की हालिया पोस्ट ने उनकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Karan Johar posts he has seen trailer of the Century fans says he is hinting at shah rukh khan jawan trailer
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज रविवार, 27 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया, जिसमें फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि उन्होंने 'सदी का ट्रेलर' देखा है। इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि करण जौहर शाहरुख खान और नयनतारा अभिनीत 'जवान' के ट्रेलर की ओर संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन

Karan Johar posts he has seen trailer of the Century fans says he is hinting at shah rukh khan jawan trailer
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैंने अभी सदी का ट्रेलर देखा। इसके बाद से फैंस के बीच 'जवान' के ट्रेलर को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फैंस अब अनुमान लगा रहे हैं कि इस पोस्ट के जरिए करण जौहर 'जवान' के ट्रेलर की बात कर रहे हैं। करण की पोस्ट पर तमाम फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Kriti Sanon: अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहती हैं कृति सेनन, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने जताई इच्छा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar posts he has seen trailer of the Century fans says he is hinting at shah rukh khan jawan trailer
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आप जवान फिल्म के ट्रेलर की ही बात कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है ट्रेलर के लिए स्पेशल स्क्रीन हुई, जिसमे करण ने ट्रेलर देखा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब मैं और 'जवान' का इंतजार नहीं कर सकता।' एक ने लिखा, 'वह करण ने निश्चित तौर पर जवान की तारीफ ही की है।

दुखद: फिल्म निर्माता विजय आनंद की पत्नी सुषमा आनंद का निधन, लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से थीं पीड़ित

विज्ञापन

Karan Johar posts he has seen trailer of the Century fans says he is hinting at shah rukh khan jawan trailer
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि करण ने अपनी स्टोरी में 'जवान' का जिक्र नहीं किया है, लेकिन फैंस को लग रहा है कि वह शाहरुख की फिल्म की ही बात कर रहे हैं। वहीं बात करें 'जवान' के बारे में तो इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने पहली बार एटली के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सात  सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान के पास पाइपलाइन में 'डंकी' भी है। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' में तापसी पन्नू भी हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कथित तौर पर 'डंकी' का टीजर दिवाली पर रिलीज होगा।

Janhvi Kapoor Statement: जान्हवी कपूर ने अपने पहले सच्चे प्यार का किया खुलासा, ब्रेकअप की भी बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed