फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar opens up about his homosexuality reveals Shahrukh Khan was the first did not make me feel lesser

Karan Johar: 'पैंसी' कहे जाने पर वर्षों बाद छलका करण जौहर का दर्द, बोले- ठीक समय में मिला था शाहरुख खान का साथ

Wed, 30 Aug 2023 10:15 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 30 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने अतीत को लेकर बड़ा खुलासा है। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Karan Johar opens up about his homosexuality reveals Shahrukh Khan was the first did not make me feel lesser
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने अतीत को लेकर बड़ा खुलासा है। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में बात की। इसके साथ ही अपने एक बड़े राज से पर्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि कैसे उन्होंने लंबे समय तक एक लड़की से प्यार का नाटक करना पड़ा। 

विज्ञापन

Karan Johar opens up about his homosexuality reveals Shahrukh Khan was the first did not make me feel lesser
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण को करना पड़ा था प्यार का नाटक
उन्होंने कहा, 'मैंने 10वीं क्लास में एक लड़की से प्यार होने का नाटक किया था। उसका नाम शलाका था।' फिल्म निर्माता ने आगे कहा, 'आज जिसे आप 'गे', 'फाग' या 'होमो' कहते हैं, अपमानजनक लहजे में कहा जाता है, उन दिनों इसे पैंसी कहा जाता था और यह एक ऐसा शब्द था, जिसने सचमुच मुझे अंधेरे में धकेल दिया था।' करण ने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख खान ही एकमात्र ऐसे शख्स थे जिन्होंने उन्हें कभी बुरा महसूस नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar opens up about his homosexuality reveals Shahrukh Khan was the first did not make me feel lesser
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ करण लगभग सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौटे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे कलाकार हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 

विज्ञापन

Karan Johar opens up about his homosexuality reveals Shahrukh Khan was the first did not make me feel lesser
करण जौहर - फोटो : Social Media

इन फिल्मों को लेकर बिजी हैं करण जौहर
इसके अलावा, एक फिल्ममेकर के रूप में करण के पास धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई फिल्में हैं। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना स्टारर एक्शन थ्रिलर 'योद्धा', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'मेरे मेहबूब' मेरे सनम हैं। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर हैं जबकि 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें-  Raksha Bandhan 2023: धारावाहिक के सेट पर हुई पहली मुलाकात, और, फिर दोस्ती बदल गई भाई-बहन के रिश्ते में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed