फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: धारावाहिक के सेट पर हुई पहली मुलाकात, और, फिर दोस्ती बदल गई भाई-बहन के रिश्ते में

Wed, 30 Aug 2023 09:43 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 30 Aug 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Rashmi Desai Mrinal Jain meeting at sets friendship turn into brother sister relationship
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही खास अंदाज में मनाती है। रश्मि देसाई का मानना है कि यह ऐसा बंधन है जो न सिर्फ भाई बहन के प्रेम के का प्रतीक है, बल्कि हमारे देश की पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत है। इस मौके पर उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कैसे धारावाहिक ‘उतरन’ के सेट पर अभिनेता मृणाल जैन से हुई उनकी मुलाकात जल्द ही भाई बहन के रिश्ते में बदल गई।

Raksha Bandhan 2023 Rashmi Desai Mrinal Jain meeting at sets friendship turn into brother sister relationship
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अपने प्रशंसकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए रश्मि देसाई कहती हैं, 'हमारा देश पारंपरिक मूल्यों और संस्कृति से इतना समृद्ध है और इसलिए रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही प्रासंगिक है। व्यक्तिगत रूप मेरे लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। यह पृथ्वी पर सबसे पवित्र बंधनों में से एक है। मेरे भाई जीवन में मेरे लिए बहुत ही प्यारे और सुरक्षात्मक रहे हैं।

Raksha Bandhan 2023 Rashmi Desai Mrinal Jain meeting at sets friendship turn into brother sister relationship
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रक्षाबंधन का त्योहार भले ही साल में एक बार आता है। लेकिन भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए हमेशा ही खड़ा रहता है। रश्मि देसाई  कहती हैं, 'भाई हर परिस्थिति में अपनी बहन की रक्षा करता है। भाई के साथ होने मात्र  से ही सुरक्षा की भावना होती है। एक बहन को अपने भाई पर बहुत गर्व होता है। उसे इस बात का यकीन है कि जब तक उसके सिर पर भाई का हाथ है तब तक किसी से भी डरने की जरूरत नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Rashmi Desai Mrinal Jain meeting at sets friendship turn into brother sister relationship
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री रश्मि देसाई कहती हैं, 'आज हम अपने काम में इतना व्यस्त है कि परिवार को समय नहीं दे पाते है। लेकिन रक्षाबंधन के दिन मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि इस दिन अधिक से अधिक वक्त अपने भाई के साथ व्यतीत करूं। जब हम मिलते हैं तो अक्सर बचपन की यादों में खो जाते हैं। भाई के साथ प्यार भी होता है और तकरार भी होता है। यही तो जिंदगी का एक अलग मजा है।'

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Rashmi Desai Mrinal Jain meeting at sets friendship turn into brother sister relationship
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री रश्मि देसाई के गौरव देसाई के अलावा एक और मुंह बोला भाई मृणाल जैन है। जिसे वह कई साल से राखी बांधती आ रही हैं। रश्मि देसाई का मृणाल जैन से भले ही खून का रिश्ता नही है, लेकिन अपने सगे भाई से ज्यादा मृणाल जैन को मानती हैं। रश्मि देसाई और मृणाल जैन की मुलाकात सीरियल 'उतरन' के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस शो में एक साथ काम किया था। रश्मि देसाई ने मृणाल जैन को अपने भाई का दर्जा दिया और तबसे लेकर हर साल रश्मि देसाई अपने मुंहबोले भाई मृणाल जैन को राखी बांधती हैं।

यह भी पढ़ें-  Pushpa 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, रिलीज डेट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed