करण जौहर को पसंद आया नयनतारा का नया गाना, ट्वीट कर जाहिर की फिल्म देखने की इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म कोलामावु कोकिला को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का गाना ‘कल्याणा वायासु’ पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। हाल ही में रिलीज हुआ नयनतारा का एक प्रमोशनल वीडियो गन-इन-कढ़ाल किसी और को नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर को पसंद आया है।
करण जौहर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा- इस गाने को देखने के बाद में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हूं। इस फिल्म के गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। बता दें नयनतारा की इस फिल्म के ट्रेलर ने सबको सरप्राइज करके रख दिया था। इस फिल्म में सीधी-सादी दिखने वाली कोकिला उर्फ नयनतारा ड्रग डीलर निकलती है।
Tempted more to watch the current blockbuster frm south #KolamaavuKokila after watchin this uber cool Song video
विज्ञापन विज्ञापन
Feat. #Nayanthara & @anirudhofficial
Shot by RaviVarman&directed by @VigneshShivN https://t.co/4L5WKGe6HG
Congrats to the team @LycaProductions @Nelson_director— Karan Johar (@karanjohar) August 19, 2018
इस तमिल फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया हैं। नेल्सन की ये डेब्यू फिल्म है। नयनतारा ने 2003-04 में मलयालम सिनेमा के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।