फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar is embarrassed by some of his previous works and talks about gender politics in films

Karan Johar: करण जौहर को अपना पिछला काम देख आती है शर्म, लैंगिक राजनीति के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार!

Fri, 11 Aug 2023 05:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 11 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

करण जौहर, मेलबर्न में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बने। इस दौरान फिल्ममेकर ने अपनी पहली और नवीनतम फिल्म में आए अंतर को उजागर किया। 
 

विज्ञापन
Karan Johar is embarrassed by some of his previous works and talks about gender politics in films
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर को हाल ही में मेलबर्न में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनते देखा गया। महोत्सव में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की शुरुआत की, और बाद में अपनी नवीनतम फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू और चर्चा में भाग लिया। 10 अगस्त की बातचीत में एक निर्देशक के रूप में करण की यात्रा के इतिहास और उनके अब तक के सिनेमाई विकास के बारे में विस्तार से बताया गया। इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया, जहां करण से पूछा गया था कि क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म थी। इस पर करण का जवाब काफी लाइमलाइट बटोर रहा है। 

विज्ञापन

फिल्म रेटिंग पर बोले करण जौहर 

करण जौहर ने एक बार फिर कूटनीतिक जवाब देते हुए कहा, 'आप जानते हैं कि मेरी हर फिल्म एक अलग स्रोत से बनाई गई है, मुझे नहीं पता कि इसे कैसे रेटिंग दी जाए। इससे दर्शकों को पता चल जाएगा कि वे मेरी फिल्मों को किस तरह से रेटिंग देंगे।' करण का कहना था कि उनकी हर एक फिल्म में एक अलग धार होती है, और वह अलग-अलग समय में बनी होती है, इसलिए वह इसका अच्छा-बुरा पूरी तरह से दर्शकों के ऊपर छोड़ देते हैं।' 

विज्ञापन


Dulquer Salmaan: 'मैं ओरिजनल कंटेट तक सीमित रहना चाहता हूं', रीमेक को लेकर दुलकर सलमान ने कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Indian Film Festival of Melbourne (@iffmelbourne)

लैंगिक राजनीति के लिए हुए शर्मसार 

करण जौहर अपनी पुरानी और नई फिल्मों के बीच जबर्दस्त अंतर को भी समझाते हैं। जबकि उनकी पहली कुछ फिल्मों में लैंगिक मानदंडों के बारे में संकुचित विचार थे, उनकी नई फिल्म अलग है। वह कहते हैं, 'मैं अपने पिछले कुछ कामों को देखता हूं, और कई बार मुझे शर्मिंदगी होती है क्योंकि उनमें से बहुत कुछ घटिया हैं। विशेष रूप से, मेरी पहली फिल्म की लैंगिक राजनीति रॉकी और रानी की लैंगिक राजनीति से बहुत अलग है। मेरी पहली फिल्म में मेरी लैंगिक राजनीति पूरी तरह से गलत थी।'

AR Rahman: चेन्नई से मुंबई क्यों नहीं आना चाहते एआर रहमान? 'अंडरवर्ल्ड माफिया कलचर' का नाम लेकर किया खुलासा

पहली फिल्म और नवीनतम फिल्म में अंतर 

फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि यह कंट्रास्ट एक डायरेक्टर के रूप में उनके द्वारा बनाए गए कंटेंट में विकास और परिपक्वता को इंगित करता है। उनके डायरेक्शन की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है', जो सर्वकालिक पसंदीदा है, और उनकी नवीनतम फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' कई पहलुओं में भिन्न है, विशेष रूप से लिंग राजनीति और करण जौहर का मानना है कि उन फिल्मों में अंतर यह दर्शाता है कि वह अपने आप में विकसित हुए हैं। फिल्ममेकर ने अंत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी नवीनतम फिल्म प्रभाव पैदा करेगी, और दर्शकों के दिलों में बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed