फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan johar advice to kangana ranaut leave tthe film industry

कंगना पर भड़के करण जौहर, कहा- 'ज्यादा परेशानी हैं तो इंडस्ट्री छोड़ क्यों नहीं देतीं'

Mon, 06 Mar 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Mon, 06 Mar 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
karan johar advice to kangana ranaut leave tthe film industry
करण्‍ा जाैहर

करण जौहर वैसे तो जुड़वा बच्चों के पिता बनने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी खबर के साथ वो एक और खास वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, करण जौहर ने कंगना रनौत को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देने की सलाह दे डाली है। 

विज्ञापन


कंगना पिछले दिनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को उनकी पहली फिल्म जान-पहचान की वजह से मिल जाती है। लेकिन इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। लोग आपको आपकी अदाकारी से जानेंगे ना कि किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने करण जौहर को भी मूवी माफिया कहकर पुकारा था। क्योंकि वो आलिया भट्ट जैसे स्टार किड्स को मौका देते हैं। इसके जवाब में करण जौहर ने कंगना पर अपनी भड़ास निकाली है। बॉलीवुड की जानी-मानी क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने कहा ‘कंगना को मेरा अहसान मानना चाहिए कि मैंने उस फुटेज को कट नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


करण कहते हैं, 'इंडस्ट्री को देखने का वो उनका नजरिया है लेकिन मैं कंगना से कहना चाहूंगा कि अब वो विक्टिम कार्ड खेलना छोड़ दें। वो अपनी दुख भरी कहानी को बताने के लिए हर बार अपना विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकतीं और सारा दोष इंडस्ट्री को नहीं दे सकती। अगर आपको इंडस्ट्री में इतनी ही खराबियां दिखती हैं तो आप इसे छोड़ क्यों नहीं देती।’

बता दें कि पिता बनने के बाद करण जौहर ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने उस सरोगेट मदद को भी धन्यवाद देते हुए कहा था कि मैं उन्हें हमेशा अपनी दुआओं में याद रखूंगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed