{"_id":"5773c7d14f1c1be92979b13c","slug":"karan-is-not-interested-in-sex","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मैं सेक्स के पीछे नहीं भागता : करण जौहर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब मैं सेक्स के पीछे नहीं भागता : करण जौहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : planetbollywood.com
करण जौहर ने कबूल किया है कि 26 साल की उम्र में ही वह वर्जिनिटी खो चुके थे और अब उनमें सेक्स की कोई चाहत नहीं बची है। वह अब सेक्स के पीछे बिल्कुल नहीं भागते। अगर कोई उनके पास आना चाहता है तो बेशक वह मना नहीं करेंगे। करण ने एनडीटीवी वेबसाइट पर लिखे लेख में कहा, 'मैं इन सब चीजों में कोई बुराई नहीं समझता। पर मैं इन चीजों में थोड़ा संकोची जरूर हूं। क्या करना है, कहां देखना है मुझे नहीं पता। मैं एक समय में सिर्फ एक को ही संभाल सकता हूं।'
उन्होंने बताया कि जब उनकी थेरापिस्ट ने उनसे पूछा कि वह सेक्स के बारे में क्या फीलिंग्स रखते हैं तो करण ने साफ कहा कि अब उनमें इसकी कोई चाहत नहीं बची है। वह कम उम्र में ही ऐसे अनुभव कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब उनकी थेरापिस्ट ने उनसे पूछा कि वह सेक्स के बारे में क्या फीलिंग्स रखते हैं तो करण ने साफ कहा कि अब उनमें इसकी कोई चाहत नहीं बची है। वह कम उम्र में ही ऐसे अनुभव कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्यार एक अनमोल चीज होती है : करण
करण जौहर
- फोटो : filmmonkey.com
करण आगे लिखते हैं, 'मुझे प्यार करने वाले वो विशेष पल बहुत अच्छे लगते हैं। उनकी एक अलग खूबसूरती होती है। ये पल आप चाहकर भी नहीं भूल सकते। बस फर्क सिर्फ इन्हें महसूस करने का होता है। प्यार एक अनमोल चीज है। अपने पार्टनर को प्यार करने से डरना नहीं चाहिए।' उन्होंने बताया कि काफी कम उम्र में ही उन्हें अपने अंदर प्यार का एहसास हो गया था। उनका माना है कि सबके अंदर एक प्यर होता है बस उसे दिखाने का नजरिया अलग होता है।
विज्ञापन
फीलिंग्स का होना जरूरी : करण
करण जौहर
- फोटो : bollyspice.com
उन्होंने कहा कि प्यार करने वाले खिलौनों का मेरे लिए कोई वजूद नहीं है। उससे कहीं बेहतर है, अकेले रहना है। आधुनिक तकनीकों से प्यार नहीं हो सकता। सेक्स भले ही हो जाए, लेकिन उसमें वो फीलिंग नहीं होती जो असल जिंदगी में होती है। सेक्स में इमोशन्स का होना भी बहुत जरूरी होता है। इमोशन्स के बिना यह अधूरा है। उन्होंने लिखा कि वो सेक्स के बारे में खुलकर बोलने को बरा नहीं समझते और उनका मानना है कि सबको इसके बारे में खुलकर ही बात करनी चाहिए।