Karan-Drisha Engagement: सनी देओल के बेटे ने कर ली सगाई, धर्मेंद्र की तबीयत को देखते हुए तेज हुईं शादी की तैयारियां
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण ने दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण और द्रिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पपराजी ने भी उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया है। दोनों को प्राइवेट इवेंट्स में भी एक साथ जाते देखा गया है। लेकिन करण और द्रिशा ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
जल्द होने वाली है शादी
रिपोर्ट्स की माने तो धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की वजह से सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल और द्रिशा की सगाई गुपचुप तरीके से कर दी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां भी तेजी की जा रही हैं। बता दें कि बीते दिनों धर्मेंद्र मांसपेशियों में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।
अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत
खबरों की माने तो अब अभिनेता की तबीयत ठीक है और घर पर आराम कर रहे हैं। करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'अपने 2' में दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले वह 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल' में नजर आ चुकी हैं।
Karan Deol: धर्मेंद्र के घर गूंजने वाली हैं शहनाई, इस फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं उनके पोते की मंगेतर