{"_id":"5bbc6495867a55283f706446","slug":"kapil-sharma-will-be-comeback-on-tv-show-after-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा शादी के बाद कमबैक करेंगे नये शो के साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा शादी के बाद कमबैक करेंगे नये शो के साथ
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Kapil sharma
लंबे समय से सुर्खियों से गायब रहे कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जोरदार कमबैक का मन बना लिया है। जीवन में संतुलन के लिए जहां वह दिसंबर में शादी करने जा रह हैं वहीं करिअर में नई पारी के लिए टीवी पर फिर से अपना शो लेकर आने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कपिल दिसंबर में चंडीगढ़ में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से विवाह करेंगे। शादी और इसके समारोह चार दिन तक चलेंगे। जिसमें पूरी फिल्म इंडस्ट्री पंजाब में नजर आएगी। वहीं दीवाली पर कपिल द्वारा अपना नया शो लाने की खबरें हैं।
विज्ञापन
खुद कपिल ने सोशल मीडिया में लिखा हैं जल्दी वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा शो' लेकर आपके लिए सिर्फ। सूत्रों की मानें तो कपिल का यह शो अब हफ्ते में केवल दो दिन आया करेगा।
विज्ञापन