{"_id":"68f0f087f9d259b5d10e7f27","slug":"kapil-sharma-canada-cafe-third-firing-incident-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Thu, 16 Oct 2025 06:48 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:48 PM IST
सार
Firing at Kapil Sharma cafe for the third time: कपिल शर्मा के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीसरी बार कॉमेडियन के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग हुई।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कपिल शर्मा लगातार ही गैंगस्टर्स के निशाने पर बने हुए हैं। तीसरी बार उनके कनाडा स्थिति कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल ने अमर उजाला डिजिटल को बताया कि सुरक्षा बढ़ाए जाने के बावजूद हमलावरों ने उसी जगह को निशाना बनाया, जहां पिछली बार फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
बीते महीनों में तीसरी बार हुआ हमला
कपिल शर्मा के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है। तीसरी बार इस गैंग के मेंबर्स ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की है। पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने ली है। ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर कपिल के कैफे पर हुई फायरिंग का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इसमें एक गाड़ी के अंदर से कुछ लोग कैफ पर फायरिंग कर रहे हैं। गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट किया, ‘मैं कुलदीप सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों कैप्स कैफ में हुई तीन गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिन लोगों से हमारा विवाद है, उन्हें हमसे दूर रहना चाहिए। जो लोग अवैध काम करते हैं और लोगों को पैसे नहीं देते उन्हें भी तैयार रहना चाहिए।’
विज्ञापन