फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada filmmaker Pradeep Raj passed away on Thursday due to COVID-19

Director Pradeep Raj: कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Thu, 20 Jan 2022 10:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Jan 2022 10:41 AM IST
सार

कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है।  प्रदीप राज ने KGF स्टार यश के साथ फिल्म किराताका (Kirataka) में भी काम किया था।

विज्ञापन
Kannada filmmaker Pradeep Raj passed away on Thursday due to COVID-19
director pradeep raj - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज पुडुचेरी में किया जाएगा।

विज्ञापन


एक्टर यश की फिल्म का निर्देशन भी किया
प्रदीप राज ने गिरगिटले (Girgitle), किच्छू (Kichchu) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। प्रदीप की सिनेमाघरों में आखिरी हिट फिल्म गिरगिटले थी। उन्होंने केजीएफ स्टार यश की फिल्म किरातका (Kirataka) का भी निर्देशन किया था।

विज्ञापन

फैंस जता रहे शोक
प्रदीप राज के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। प्रदीप राज हाल के वर्षों में सफल निर्देशक बनकर उभरे थे। प्रदीप राज ने किच्चा सुदीप की 2018 में आई फिल्म किच्चू को भी निर्देशित किया था। यह कन्नड़ अभिनेता ध्रुव शर्मा की आखिरी फिल्म थी। 

हाल ही में हुई है महेश बाबू के बड़े भाई रमेश बाबू की मौत
हाल ही में तेलुगु फिल्म स्टार महेश बाबू के भाई रमेश बाबू का भी निधन हो गया था। महेश बाबू के भाई रमेश बाबू लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वो लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed