{"_id":"60fe40100aa92323425dcb65","slug":"kannada-film-actress-jayanthi-no-more-dies-in-her-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा
Mon, 26 Jul 2021 10:43 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:43 AM IST
सार
- कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है।
- उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
- जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
jayanthi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की सुबह सिने प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। वह उम्र संबंधित होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने अपने घर पर सोते हुए आखिरी सांस ली। आपको बता दें, साल 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी।
विज्ञापन
जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों में भी किया काम
जयंती ने तीन बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में काम किया। उन्होंने मलयालम, तेलुगु, तमिल सहित अन्य भाषाओं को मिलाकर करीब 100 फिल्मों में काम किया। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें अभिनय शारदे उपाधि से सम्मानित किया था।
विज्ञापन