भारत में चुपके से शूट कर ली गई ये एडल्ट फिल्म, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेस्बियन जैसे मुद्दे पर फिल्म बनाना हमेशा ही मुश्किल रहा है। लेकिन इस बार तो इसकी शूटिंग भी छुप-छुपा के करनी पड़ी। यहां तक कि पूरी फिल्म की शूटिंग को ही चोरी से शूट किया गया। कन्नड सिनेमा में पहली बार लेस्बियन जैसे मुद्दे पर फिल्म बन रही है। फिल्म इस हफ्ते रिलीज होगी। लेकिन फिल्म के निर्देशक भावाजी के अनुसार फिल्म की शूटिंग से लेकर अब तक उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
141 नाम से बनी इस फिल्म को भावाजी ने निर्देशित किया है, साथ ही वो फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। लेस्बियन जैसे मुद्दे पर कन्नड में ये पहली फिल्म है। इसी वजह से भावाजी के लिए ये लगातार परेशानी की वजह बनती रही है। उन्होने ये फिल्म 2013 में ही बना ली थी, लेकिन अब उन्हे इस फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति मिली है।
निर्देशक का कहना है कि उन्हे बिना किसी पब्लिसिटी के फिल्म को रिलीज करना पड़ा है। उनके अनुसार कन्नड फिल्मों के क्षेत्रीय बोर्ड ने उन्हे बिल्कुल समर्थन नहीं किया। इस वजह से उनकी फिल्म को नुकसान रहा है।
कमाल की है तान्या और काव्या की जोड़ी
डायरेक्टर भावाजी के अनुसार फिल्म के मुख्य किरदारों में तान्या और काव्या हैं। साथ ही इसमें फारुक खान भी खास रोल में हैं। भावाजी के अनुसार फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। भावाजी के अनुसार फिल्म को ए सर्टिफिकेट देना उनके साथ ज्यादती है। क्योंकि उनकी फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है।
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार उन्होने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे परिवार साथ में बैठकर फिल्म ना देख सकें, या फिर समाज पर बुरा असर डाले। फिल्म का म्यूजिक परवीन ऑलिवर ने दिया है। ऑलिवर ए आर रहमान के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म कन्नड में 11 सितंबर को रिलीज होगी। जबकि तेलुगु और तमिल में 18 सितंबर को रिलीज होगी।