फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kanna Laddu Thinna Aana Actor Sethuraman Passed Away Due To Cardiac Attack

Lockdown के बीच तमिल अभिनेता सेथुरमन का निधन, 'कन्ना लड्डू थिना आना' में आए थे नजर

Fri, 27 Mar 2020 01:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Mar 2020 01:26 PM IST
सार

  • तमिल अभिनेता सेथुरमन का निधन।
  • 36 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन।

विज्ञापन
Kanna Laddu Thinna Aana Actor Sethuraman Passed Away Due To Cardiac Attack
तमिल अभिनेता सेथुरमन - फोटो : Social Media

विस्तार

'कन्ना लड्डू थिना आना' फेम एक्टर सेथुरमन का गुरुवार को निधन हो गया। 36 साल की उम्र में सेथुरमन का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। इस बात से सेथुरमन का पूरा परिवार और उनके फैन्स शोक में डूबे हुए हैं। साथ ही साथ पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़  गई। सेथुरमन साल 2013 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कन्ना लड्डू थिना आना' में नजर आए थे। इस फिल्म से ही उन्हें पहचान मिली थी।

विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे अभिनेता को अपने घर में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अभिनेता की उम्र महज 36 साल थी। सेथुरमन अभिनेता के साथ ही पेशे से सह त्वचा विशेषज्ञ भी थे। दक्षिण बारतीय फिल्मों के अभिनेता सतीश ने ने इस खबर की पुष्टि की है। सतीश ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया है कि अभिनेता सेथुरमन अब हमारे बीच नहीं रहे।
विज्ञापन


सतीश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अभिनेता सेथुरमन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ, जो कुछ घंटे पहले कार्डियक अरेस्ट के कारण गुजर गए। अभिनेता के परिवार के साथ मेंरी संवेदनाएं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेथुरमन के परिवार में उनकी बीवी और दो बच्चे हैं। उन्होंने 'कन्ना लड्डू थिन्ना आना' के बाद तीन और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 2016 में 'वलीबा राजा', साल 2017 में 'सक्का पोडु पोडु राजा' और साल 2019 में फिल्म '50/50' में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed