{"_id":"5b4b4484-deff-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kangna-ranaut-turns-super-woman-for-krrish-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणावत बनेंगी हिंदी फिल्मों की पहली सुपरवुमेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणावत बनेंगी हिंदी फिल्मों की पहली सुपरवुमेन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणावत हिंदी फिल्मों की पहली सुपरवुमेन बनने जा रही हैं। 'कृष 3' फिल्म में वह सुपरवुमेन की भूमिका निभाएंगी। मुख्य हीरो के किरदार में रितिक रोशन नजर आएंगे।
विज्ञापन
भारतीय सुपरहीरो 'कृष 3' में रितिक सुपरमैन वाला किरदार करेंगे तो कंगना रणावत सुपरवुमेन का किरदार रुपहले पर्दे पर साकार करती नजर आएंगी। कंगना कहती हैं कि मेरा किरदार सुपरमैन की तर्ज पर ही है इसलिए मैं इसे सुपरवुमेन का किरदार कहना चाहूंगी।
विज्ञापन
कंगना ने कहा 'यह फिल्म मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि इसमें काफी एक्शन है। मैंने इस फिल्म में एक्शन दृश्यों को चीन के एक्शन निर्देशक की मदद से किया है, उम्मीद करती हूं कि मेरी मेहनत रंग लाए और मेरा किरदार आप सभी को पसंद आएं।'
विज्ञापन
कंगना के अलावा 'कृष 3' में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका है। यह फिल्म चार नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।