{"_id":"576a98184f1c1bd954b47e9a","slug":"kangna-apologise-for-salman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान के रेप वाले बयान को कंगना ने बताया खतरनाक और असंवेदनशील ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के रेप वाले बयान को कंगना ने बताया खतरनाक और असंवेदनशील
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के रेप्ड बयान पर एक तरफ जहां लोग खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं वहीं कंगना रनौत ने सलमान का साथ निभाते हुए लोगों से उनके लिए माफी मांगी। आपको बता दें कि क्वीन गर्ल ने साफ कहा कि वह सलमान की तरफ से लोगों से माफी मांगती हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'रेप्ड वुमेन' शब्द काफी खराब है लेकिन इसके पीछे की मानसिकता को देखना भी जरूरी है। हम सलमान के इस बयान को लेकर एक दूसरे पर उंगलियां उठा रहे हैं लेकिन इसको गहराई से समझना भी जरूरी है। ये सही बात है कि सलमान ने इस शब्द को कहकर गलत किया है लेकिन उन्हें दोष देने से बेहतर है कि हम खुद को और इस समाज को सुधारें।
उन्होंने कहा कि सलीम अंकल की तरह मैं भी आप लोगों से कहती हूं कि सलमान ने गलती की है लेकिन उनका इरादा गलत नहीं था। वो एक अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सलीम अंकल की तरह मैं भी आप लोगों से कहती हूं कि सलमान ने गलती की है लेकिन उनका इरादा गलत नहीं था। वो एक अच्छे इंसान हैं।
कंगना ने मांगी माफी
कंगना और सलमान
- फोटो : getty
आपको बता दें कि सुल्तान के प्रमोशन के दौरान सलमान ने फिल्म में शूटिंग के अनुभव से जुड़े एक सवाल पर कहा था कि उनकी शारीरिक हालत ऐसी थी कि वह खुद को रेप पीड़ित महिला जैसा समझ रहे थे। सलमान के इस बयान के बाद उनकी चारों तरफ आलोचना होने लगी है। सोशल मीडिया पर इस बयान की खिंचाई के बाद महिला आयोग ने भी इस पर उन्हें सफाई देने के लिए कहा है।
वहीं सलमान खान के इस विवादित बयान पर उनके पिता सलीम खान ने माफी मांगी है। उन्होंने बेटे की तरफ से सफाई देते हुए कहा कि जो भी हुआ है काफी गलत हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सलमान ने जो कहा, वह गलत है। मैं सबकी ओर से माफी मांगता हूं। हालांकि सलमान का ऐसा इरादा नहीं था।