जब रात तीन बजे कंगना रणावत को खोलना पड़ा दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात तीन बजे अभिनेत्री कंगना रणावत तब हैरान रह गईं जब किसी ने उनके घर का दरवाज़ा खटखटाया। हैरान-परेशान कंगना ने जब दरवाज़ा खोला तो सामने अभिनेत्री रेखा खड़ी थीं।
दरअसल शनिवार शाम हुए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स में कंगना को फ़िल्म क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कंगना अवॉर्ड समारोह में मौजूद नहीं थी तब उनकी तरफ़ से रेखा ने ये अवॉर्ड स्टेज पर जाकर लिया।
कंगना को नहीं थी अवार्ड की आशा
फिल्म समीक्षकों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्म 'क्वीन' को लेकर भले कंगना को अवार्ड की आशा नहीं थी लेकिन बॉलीवुड में कंगना की चर्चा काफी पहले से थी।
हालांकि रात के तीन बजे अपने घर के दरवाज़े पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड लिए रेखा को देख कर कंगना भी अचंभित हो गईं। कंगना ने कहा, "पहले तो मुझे उम्मीद नहीं थी की मुझे ये अवार्ड मिलेगा क्योकि मैं अवार्ड फंक्शन पर नहीं गई थी और फिर जब अवार्ड मिला तो वो रेखा जी लेकर आईं. इससे मैं बहुत खुश हूं।"