{"_id":"143f94a7b1369fed124d80b17714ffc9","slug":"kangana-unhappy-comment-of-sonam-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतने तीखे जवाब पर क्या करेंगी सोनम कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इतने तीखे जवाब पर क्या करेंगी सोनम कपूर
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सोनम कपूर की एक टिप्पणी पर कंगना रनौत ने एक तीखा जवाब दिया है। अभी सोनम की इस पर प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों कॉफी विद करन के एक एपिसोड में ऐक्टर अनिल कपूर की ऐक्टर बिटिया सोनम ने कहा था कि जो हीरोइनें सुंदर नहीं दिखतीं उनके बारे में बॉलीवुड के लोग सोचते हैं कि वे अच्छी ऐक्टर हैं। उनके इस बयान से इंडस्ट्री से कई ‘अच्छी ऐक्टर’ नाराज हैं। लेकिन कोई मुंह खोलने को राजी नहीं।
कंगना ने इस मुद्दे पर सोनम कपूर को खरी-खरी सुना दी है। उन्होंने मीडिया में कहा है, ‘सोनम को लगता है कि जो लोग ऐक्टिंग कर लेते हैं वे बदसूरत होते हैं। इस लिहाज से तो ‘क्वीन’ देखने के बाद लोगों को मुझे सबसे बदसूरत होने का खिताब दे देना चाहिए। वैसे अगर यह होता है तो मैं पूरे सम्मान के साथ इसे स्वीकार करूंगी।’
विज्ञापन
सोनम की खिंचाई करते हुए कंगना यहीं नहीं ठहरी। उन्होंने कहा, ‘ऐक्टर कोई मॉडल नहीं होते। अब समय आ गया है कि साधारण रंग-रूप वाले चेहरों को बॉलीवुड में पर्दे पर जगह मिलनी चाहिए क्योंकि हम लोग आम इंसान की कहानी दिखाते हैं। ऐक्टिंग कठिन काम है और उसका सूरत से कोई संबंध नहीं। हमारे देश में कास्टिंग ढंग से नहीं होती। अब फिल्मों को सिक्स पैक्स वाले ऐक्टरों और ग्लैमरस चेहरों से छुटकारा पा लेना चाहिए।’
विज्ञापन
सोनम पर कंगना ने जोरदार हमला किया और आगे कहा कि अगर आज हमारा सिनेमा अच्छा नहीं है तो इसके लिए सोनम जैसे लोगों को जिम्मेदार होना चाहिए। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो ग्लैमर पत्रिकाओं के कवर लायक नहीं होंगे, लेकिन वे बेहतरीन ऐक्टर हैं। वाकई, कंगना के हमले से सोनम तिलमिलाने वाली हैं। वह इन दिनों वह छुट्टियां मनाने विदेश गई हैं। साफ है कि ‘रिवॉल्वर रानी’ सिर्फ पिस्तौल से गोली नहीं चलाती, उसकी जुबान की धार भी बहुत तेज है।