{"_id":"57251e0e4f1c1b6536a9190e","slug":"kangana-tells-police-her-point-in-email-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना ने रितिक के खिलाफ दर्ज कराया बयान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना ने रितिक के खिलाफ दर्ज कराया बयान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 02:35 AM IST
सार
- कंगना के साथ ही उनकी बहन रंगोली का भी बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया
- कंगना के रितिक को अपना एक्स बताने के बाद से दोनों सितारों के बीच छिड़ी है जंग
विज्ञापन
kangana ranaut
- फोटो : getty images
विस्तार
अभिनेत्री कंगना राणावत ने अभिनेता रितिक रोशन से चल रहे टकराव के मामले में पुलिस के समक्ष शनिवार को अपना बयान दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी कंगना का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर पहुंचे थे। यहां कंगना के साथ ही उनकी बहन रंगोली का भी बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया। हालांकि पुलिस ने इस बात का खुलासा करने से इनकार कर दिया है कि दोनों ने बयान में क्या कहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इस मामले में रितिक ने एक एफआईआर दर्ज कराई है। रितिक ने एफआईआर में कहा है कि एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उनके नाम से किसी ने कंगना समेत कई और लोगों को मेल भेजे। कंगना के रितिक को अपना एक्स बताने के बाद से दोनों सितारों के बीच जंग छिड़ी हुई है।
विज्ञापन