फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana's legal battle with Hrithik Roshan impacting her career

मुश्किल में फंसी कंगना को लगा एक और झटका

Thu, 02 Jun 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 02 Jun 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
Kangana's legal battle with Hrithik Roshan impacting her career

यूं तो निर्माता-निर्देशक निखिल आडवाणी की कट्टी बट्टी पिछले साल की सबसे फ्लॉप फिल्मों में थी और उसने कंगना रनौत के चढ़ते करिअर को चोट पहुंचाई थी। परंतु उस समय इस निर्देशक-ऐक्टर जोड़ी ने भविष्य में एक थ्रिलर फिल्म बनाने की योजना तैयार की थी। खबर है कि निखिल ने वह फिल्म कंगना के साथ नहीं बनाने का फैसला किया है। इस ऐक्शन-पैक-थ्रिलर के लिए निखिल नई हीरोइन की तलाश में हैं। निखिल ने कंगना को इस बारे में खबर देते हुए कहा है कि वह एक अन्य विषय पर उनके लिए फिल्म बनाएंगे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि नायिका प्रधान यह फिल्म ऐसी महिला कॉप की है जो सीरीयल किलर्स के पीछे लगी है। बताया जाता है कि निखिल ने इस फिल्म को अब थोड़े समय रोक कर नई स्टारकास्ट के साथ बनाने का निर्णय लिया है। वह कंगना के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं। सूत्र कह रहे हैं कि कंगना के साथ फिल्म का इरादा छोड़ने की वजह निखिल की ऋतिक रोशन से दोस्ती भी है।
विज्ञापन


वह कंगना के साथ काम करने से पहले यह देखना चाहते हैं कि ऋतिक-कंगना विवाद का क्या हल निकलेगा। इस बीच निखिल अपनी अगली फिल्म बाजार की कास्टिंग को अंतिम रूप दे रहे हैं और एक टीवी सीरियल के निर्देशन की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed