फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut wants to work with Vidyut Jammwal in action film actress shares pic Says Someone Should Cast Us

Kangana Ranaut: विद्युत जामवाल संग एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हैं कंगना रणौत, बोलीं- अच्छी है हमारी जोड़ी

Wed, 02 Aug 2023 12:25 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:25 AM IST
सार

कंगना रणौत ने एक बार फिर एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन इस बार वह विद्युत जामवाल के साथ अपनी जोड़ी बनाना चाहती हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut wants to work with Vidyut Jammwal in action film actress shares pic Says Someone Should Cast Us
कंगना रणौत-विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी बात सामने रखती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए कई तरह की भूमिकाओं को खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है। वह एक्शन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 'धाकड़' फिल्म में उन्होंने अपना एक्शन अवतार फैंस को दिखाया था। अब एक बार फिर अभिनेत्री एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार वह बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ अपनी जोड़ी बनाना चाहती हैं और अभिनेत्री ने विद्युत के साथ एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut wants to work with Vidyut Jammwal in action film actress shares pic Says Someone Should Cast Us
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कंगना चाहती हैं कि कोई उन्हें एक्शन फिल्म में कास्ट करें। अभिनेत्री का कहना है कि अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैशन शो का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह विद्युत के साथ रैंप पर चलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'अच्छी जोड़ी, किसी को हमें किसी एक्शन फिल्म में कास्ट करना चाहिए।

Taapsee Pannu: अपने ही बर्थडे पार्टी में रोस्ट हो गईं तापसी पन्नू, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut wants to work with Vidyut Jammwal in action film actress shares pic Says Someone Should Cast Us
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले साल एक साक्षात्कार के दौरान विद्युत जामवाल में फिल्म 'धाकड़' में कंगना के एक्शन सीक्वेंस की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ कि एक लड़की है, जो वास्तव में कुछ अद्भुत कर रही है। उन्होंने मुझे गर्व से भर दिया, मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे गर्व महसूस हुआ।''

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतना चाहते हैं आयुष्मान, कहा- कठिन था पूजा बनना

विज्ञापन

Kangana Ranaut wants to work with Vidyut Jammwal in action film actress shares pic Says Someone Should Cast Us
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो कंगना रणौत अगली बार 'इमरजेंसी' में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, विद्युत, आदित्य दत्त की एक्शन से भरपूर फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' में जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Dream Girl 2 Trailer: दूसरी बार दिल का टेलीफोन बजाने आई ड्रीमगर्ल, ट्रेलर लॉन्च पर हुई तीसरी फिल्म की घोषणा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed