फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Taapsee Pannu Roasted by Comedians in her own Birthday party See Video

Taapsee Pannu: अपने ही बर्थडे पार्टी में रोस्ट हो गईं तापसी पन्नू, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 02 Aug 2023 12:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:03 AM IST
सार

 तापसी जल्द ही राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में  शाहरुख खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Taapsee Pannu Roasted by Comedians in her own Birthday party See Video
तापसी पन्नू - फोटो : social media

विस्तार

एक अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं तापसी पन्नू ने अपने इस खास दिन के लिए एक स्पेशल पार्टी का आयोजन किया था।  अपने इस बर्थडे को  उन्होंने थोड़ा हटके मनाने का फैसला किया। दरअसल, इस पार्टी में रोस्ट सेशन भी शामिल था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ कॉमेडियन उन्हें रोस्ट करते नजर रहे हैं।

विज्ञापन

RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का आएगा सीक्वल? दूसरे भाग को लेकर करण जौहर ने किया यह बड़ा खुलासा

विज्ञापन

तापसी ने वीडियो किया साझा

वीडियो में वह कॉमेडियन अबीश मैथ्यू, अंगद सिंह रान्याल और गुरलीन पन्नू के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ तापसी के परिवार वाले, दोस्त और यहां तक कि उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्योंकि शायद आज के समय की मांग है कि खुद पर मजाक करना सीखें, मैंने सोचा कि क्यों न घर से शुरुआत की जाए। एक साल और परिपक्व होने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

अबीश के शो में कई बार कर चुकी हैं शिरकत

बता दें कि तापसी अबीश के शो 'सन ऑफ अबीश' में भी कई बार नजर आ चुकी हैं। अंगद सिंह रान्याल के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। वे एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और उन्होंने 'वॉच वन माइक स्टैंड - सीजन 1' के एक एपिसोड में एक साथ ओपन माइक पर प्रदर्शन भी किया था।
Made In Heaven 2: ये प्रेस कांफ्रेस बहुत मजेदार है, जानिए ‘मेड इन हेवन’ के कलाकारों का चतुराई भरा रोचक कारनामा

विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में  शाहरुख खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। 'डंकी' के अलावा वह विक्रांत मेसी और सनी कौशल के साथ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में भी नजर आएंगी।
Kalki Koechlin: 'बिन ब्याही मां' कहने वालों पर फूटा कल्कि का गुस्सा, कहा- हमें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed