फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Starrer Dhaakad Movie Get New Release Date Now Film Will Release on 20 May 2022

Dhaakad: अब 27 मई को नहीं आएगी कंगना रणौत की फिल्म, बदली 'धाकड़' की रिलीज डेट

Tue, 12 Apr 2022 03:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Starrer Dhaakad Movie Get New Release Date Now Film Will Release on 20 May 2022
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 में आने वाली कंगना रणौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धाकड़' की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाए 20 मई को आएगी। बता दें कि आज ही बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' का टीजर भी रिलीज हुआ है। मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में फिल्म की भव्यता को दर्शाने वाला पहला लुक जारी किया गया है। इस एक्शन-पैक्ड फिल्म में कंगना रणौत सात अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

कंगना ने साझा किया टीजर
कंगना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर किया। टीजर की शुरुआत एक अंधेरे कमरे में कंगना के साथ होती है। जल्द ही टीजर में एक्शन हाई गियर में आ जाता है, क्योंकि एजेंट अग्नि का किरदार निभाने वाली कंगना रणौत भेष बदलकर बुरे लोगों की पिटाई करना शुरू कर देती हैं। जितना पावर पैक्ड इस फिल्म का एक्शन है, उतने ही बेहतरीन इस फिल्म के डायलॉग्स हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है फिल्म का विलेन?
कंगना रणौत द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहीं-कहीं विलेन की झलक भी दिखने को मिल रही है, लेकिन विलेन का चेहरा नजर नहीं आ रहा। हालांकि टीजर देख ऐसा लग रहा है कि धाकड़ फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले और कोई नहीं बल्कि अर्जुन रामपाल हैं। 

विज्ञापन

अनेक की रिलीज भी टली
आयुष्मान खुराना-स्टारर 'अनेक' के निर्माताओं ने 'जयेशभाई जोरदार' के साथ टकराव को रोकने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। रणबीर सिंह अभिनीत फिल्म 'अनेक' जो पहले 13 मई को रिलीज़ होने वाली थी, अब 27 मई को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed