फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut to make her OTT debut with the Indian adaptation of Temptation Island

कला में विस्तार: कंगना करने जा रहीं डिजिटल डेब्यू, इस रियलिटी शो को होस्ट करती आएंगी नजर

Wed, 14 Jul 2021 06:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Jul 2021 06:23 PM IST
सार

  • कंगना रणौत (Kangana Ranaut) जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
  • बता दें, कंगना किसी फिल्म या वेब सीरीज के माध्यम से नहीं बल्कि एक रियलिटी शो के माध्यम से ओटीटी डेब्यू करेंगी।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना इस रियलिटी शो को होस्ट करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut to make her OTT debut with the Indian adaptation of Temptation Island
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी किसी के साथ बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। वैसे जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। इन दिनों वह अपनी कला को विस्तार देती जा रही हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़े हर क्षेत्र में कदम रखने की कोशिशों में लगी हैं। अपने अभिनय से लोहा मनवाने के साथ-साथ उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला और फिल्म प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। कंगना अभी तक डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूर थीं लेकिन अब यह इंतजार भी खत्म होने जा रहा है।

विज्ञापन


जल्द करेंगी डिजिटल डेब्यू
कंगना जल्द ही ओटीटी डेब्यू (OTT Debut) करने जा रही हैं। कंगना के डिजिटल डेब्यू को आप किसी फिल्म या वेब सीरीज से जोड़कर देखें, इससे पहले ही बता दें कि वो एक रियलिटी शो के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी। कंगना शो की होस्ट के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

विज्ञापन

Kangana Ranaut to make her OTT debut with the Indian adaptation of Temptation Island
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रणौत टेंप्टेशन आईलैंड शो के इंडियन अडेप्टेशन के साथ ओटीटी डेब्यू (OTT Debut) करने जा रही हैं। कंगना ने शो को साइन कर लिया है। जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो टेंप्टेशन आईलैंड शो में कपल्स और सिंगल्स भाग लेते हैं। इस शो के दौरान उनका अपने पर्टनर के साथ रिलेशन और कनेक्शन टेस्ट किया जाता है। होस्ट के तौर पर कंगना का एक अलग ही अवतार फैंस को देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut to make her OTT debut with the Indian adaptation of Temptation Island
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं। इन दिनों कंगना धाकड़ की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed