{"_id":"5c36fd62bdec222be45477da","slug":"kangana-ranaut-speaks-about-clashes-with-manikarnika-and-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ठाकरे’ के साथ टकराव पर बोली कंगना: ‘मणिकर्णिका’ के रिलीज की तारीख बदलने का कोई दबाव नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘ठाकरे’ के साथ टकराव पर बोली कंगना: ‘मणिकर्णिका’ के रिलीज की तारीख बदलने का कोई दबाव नहीं
Thu, 10 Jan 2019 01:38 PM IST
प्रियंका भल्ला
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
kanagna
10 जनवरी को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘ठाकरे’ के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि ‘मणिकर्णिका’ के रिलीज की तारीख बदलने को लेकर उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया और न ही उन पर कोई ‘दबाव’ बनाया गया।
विज्ञापन
पूर्व में ‘मणिकर्णिका’, ‘ठाकरे’ और ‘चीट इंडिया’ 25 जनवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली थी। बाद में इमरान हाशमी अभिनीत ‘चीट इंडिया’ की रिलीज की तारीख बदलकर 18 जनवरी कर दी गई।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म के साथ मणिकर्णिका के प्रदर्शित होने के कारण क्या किसी प्रकार का दबाव है, कंगना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी ने भी इस तरह की कोई बात नहीं कही है। ना तो किसी ने फिल्म के प्रदर्शन की तारीख बदलने को कहा और ना ही हम पर किसी अन्य तरह का दबाव है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने भी हमसे इस बात के लिए संपर्क नहीं किया। ऐसे में हम बहुत खुश हैं कि हमें अच्छा मौका मिलेगा क्योंकि उस समय छुट्टी है।’’
कंगना ने कृष के साथ मिल कर ‘मणिकर्णिका’ फिल्म का सह-निर्देशन किया है।