फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut sister rangoli showed her anger on krk over twitter

KRK पर भड़कीं रंगोली, कहा- 'सबूत लेकर आओ, नहीं तो सबके सामने नाक रगड़ो'

Mon, 11 Sep 2017 10:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 11 Sep 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli showed her anger on krk over twitter
कंगना रनौत और रंगोली
कंगना रनौत इन दिनों 'आप की अदालत' में दिए इंटरव्यू को लेकर काफी स्पॉटलाइट में हैं। इसी को लेकर उनका साथ देने वाली उनकी बहन रंगोली अब सोशल मीडिया पर केआरके से भिड़ गई हैं। दरअसल आदित्स पंचोली की पत्नी जरीन वहाब ने कंगना पर निशाना साधते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि कंगना को उन्होंने कभी अपनी बेटी की तरह नहीं माना। 
विज्ञापन


जरीना ने यह भी बताया कि कंगना और आदित्य का रिलेशन साढ़े चार साल तक चला था। जरीन के इस बयान पर रंगोली ने ट्वीट के जरिए कहा, 'अगर कंगना 2005 में आदित्य से मिली थीं और 2007 में उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था, तो यह साढ़े चार साल कैसे हो गया।' 
विज्ञापन

 


इस विवाद में कूदते हुए केआके ने रंगोली के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्हें टैग किया और लिखा, 'कंगना 2005 में आदित्य से मिली और उसकी फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी? आपकी बहन 2003 में आदित्य से मिली थी और इसके लिए मेरे पास 5 सबूत हैं।' 
 
रंगोली केआरके के ट्वीट पर भड़क गईं और उन्होंने केआरके को ट्वीट कर कहा- ला तेरा प्रूफ। मैं चैलेंज करती हूं। सबूत दिखाओ कि कब कंगना 2003 में आदित्य से मिली थी, नहीं तो सबके सामने नाक रगड़ बिकाऊ कुत्ते।' यहां देखें कंगना की बहन रंगोली के ट्वीट्स:
 











 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed