फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Shares video from Ayodhya Pran Pratishtha ceremony actress raised slogans jai shree ram

Kangana Ranaut: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में खुशी से झूमीं कंगना रणौत, अभिनेत्री ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Mon, 22 Jan 2024 03:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Jan 2024 03:03 PM IST
सार

कंगना रणौत ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक वीडियो साझा किया है। इसमें अभिनेत्री की खुशी सहज ही देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares video from Ayodhya Pran Pratishtha ceremony actress raised slogans jai shree ram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभु श्रीराम आ गए हैं। अयोध्या में ऐतिहासिक भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई हस्तियां भी साक्षी बनीं। अभिनेत्री कंगना रणौत रविवार को ही अयोध्या पहुंच गई थीं। अब प्राण प्रतिष्ठा सेरेमनी से उन्होंने अपनी एक वीडियो साझा की है। इसमें उनकी खुशी देखी जा सकती है। एक्ट्रेस 'जय श्रीराम' के नारे लगाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

G.O.A.T: दलपति विजय की आगामी फिल्म को लेकर स्टंट मास्टर धिलिप ने किए दिलचस्प खुलासे, बोले- एक्शन से होगी भरपूर
विज्ञापन


पुष्प वर्षा के बीच लगाए जय श्रीराम के नारे
कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर पुष्पवर्षा हो रही है। इस दौरान हर तरफ खुशी का माहौल है। अभिनेत्री कंगना की खुशी भी सहज ही नजर आ रही है। खुशी से कंगना जय श्रीराम के नारे लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'राम आ गए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)



खूबसूरत अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री
कंगना रणौत ऑरेन्ज बॉर्डर वाली क्रीम कलर की साड़ी पहनकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है। एक्ट्रेस रविवार को अयोध्या पहुंची थीं। रविवार को अभिनेत्री ने हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाई। इसके अलावा उन्होंने जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान कंगना ने बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की।
Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मिले पीएम मोदी, जाना दिग्गज सितारों का हालचाल

यूजर्स ने की कंगना की सराहना
कंगना की इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई कंगना का अंदाज देख उनकी तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप सच्ची सनातनी हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये इकलौती ऐसी सिने हस्ती हैं, जो शुरुआत से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेहद उत्साहित रही हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी ये गजब की ऊर्जा और उत्साह...जय श्रीराम'।
Dhanush: विवाद में फंसी धनुष की 'कैप्टन मिलर', लेखक वेला राममूर्ति ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed