फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Seeks Permission to Shoot Her Movie Emergency inside Parliament premises

Kangana Ranaut: संसद परिसर में 'इमरजेंसी' की शूटिंग करना चाहती हैं कंगना रणौत, लोकसभा सचिवालय से मांगी अनुमति

Sun, 18 Dec 2022 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Dec 2022 05:36 PM IST
सार

'इमरजेंसी' की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी। इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण कंगना ही कर रही हैं। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखने वाली हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Seeks Permission to Shoot Her Movie Emergency inside Parliament premises
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की वजह से सुर्खियों में हैं। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग संसद परिसर में करने के लिए लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी है। इस बारे में एक सूत्र ने बताया कि उनका पत्र विचाराधीन है, लेकिन उन्हें अनुमति दिए जाने की संभावना बहुत कम है।

विज्ञापन

Bhojpuri Actors: गुरबत में जी रहे थे जिंदगी ये सितारे, भोजपुरी सिनेमा ने बदल दी इनकी किस्मत

विज्ञापन

केवल दूरदर्शन और संसद टीवी को है अनुमति

उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय को लिखे अपने पत्र में अभिनेत्री ने अनुरोध किया है कि उन्हें संसद परिसर के अंदर इमरजेंसी पर आधारित फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति दी जाए। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि आम तौर पर, निजी संस्थाओं को संसद परिसर के अंदर शूटिंग या वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं दी जाती है। अगर यह किसी अधिकारी या सरकारी काम के लिए किया जा रहा है तो यह अलग मामला है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से दूरदर्शन और संसद टीवी को संसद के अंदर कार्यक्रमों या कार्यक्रमों की शूटिंग करने की अनुमति है। निजी काम के लिए संसद के अंदर शूटिंग के लिए किसी को अनुमति दिए जाने की कोई मिसाल नहीं है।
FIFA World Cup 2022: बॉलीवुड पर चढ़ा फीफा फाइनल का फीवर, शाहरुख के बाद अर्जुन-वरुण ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट

इस फिल्म में दिखेंगी कंगना

बता दें कि 'इमरजेंसी' की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन कंगना ने ही किया है। फिल्म का निर्माण भी वही कर रही हैं। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखने वाली हैं, जिन्होंने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। इस फिल्म पर बात करते हुए कंगना ने अपने एक बयान में कहा था, 'आपातकाल' भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दौरों में से एक को दर्शाता है, जिसने सत्ता को देखने के हमारे नजरिए को बदल दिया और इसलिए मैंने यह कहानी बताने का फैसला किया।' वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले कंगना फिल्म 'धाकड़' में दिखी थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेत्री 'इमरजेंसी' के बाद 'तेजस' में भी नजर आने वाली हैं।
Manoj Tiwari: नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए मनोज तिवारी, इस खास अंदाज में किया 'सरस्वती' का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed