{"_id":"59aa27ec4f1c1b5d738b4c25","slug":"kangana-ranaut-says-karan-johar-is-harmless-compared-to-roshan-father-son-duo","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर के बारे में ये क्या बोल गईं कंगना, आप भी जानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर के बारे में ये क्या बोल गईं कंगना, आप भी जानें
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्तों को लेकर आए दिन कोई न कोई विवादित बयान देने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में एक और नया बयान दिया है। अपने एक इंटरव्यू में बरखा दत्त से बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि हालांकि मैं करण जौहार की फिल्मों की फैंन नहीं हूं बावजूद इसके मुझे लगता है कि वो ऋतिक रोशन और उनके पापा से ज्यादा खतरनाक नहीं हैं।
पढ़ें- द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज प्रोमोः अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट, पहुंचे हॉस्पिटल
कंगना रनौत ने कहा, 'ऋतिक रोशन और उसके पापा जैसे लोग दूसरों का करियर खराब कर देते हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे इस नए बयान पर करन जौहर और रोशन फैमिली कैसे रियेक्ट करने वाली हैं'। इससे पहले भी हमेशा से अपने दिल की बात बेबाकी से रखने वाली कंगना ने राजीव मंसद को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे ऋतिक ने उनके ईमेल आकंउट का मिसयूज करके उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान जब ऱाजीव ने कंगना से पूछा कि जब वो किसी पार्टी में ऋतिक रोशन से मिलती हैं तो दोनों कैसे बीहेव करते हैं ? उनके इस सवाल पर कंगना ने कहा,‘वो मुझे देखकर भाग खड़े होते हैं'।
उन्होंने बताया, 'जब हम लोगों का साल 2014 में ब्रेक-अप हुआ था उसके एक साल बाद ऋतिक ने मुझे परेशान करना शुरु कर दिया था। मैंने इस बारे में ऋतिक के पिता से भी बात की थी कि आपका बेटा मुझे परेशान कर रहा है। तो उनका जवाब था कि वो हम लोगों की एक मीटिंग कराकर सारी बात खत्म कर देंगे। उसके बाद से आज तक मैं उस मीटिंग का ही इंतजार कर रही हूं।’
कंगना ने कहा है, ‘अगर ऋतिक को अपने परिवार, अपनी इमेज और अपने बच्चों की इतनी ही चिंता है तो वो अफेयर ही न करते।’

I don't like any of @karanjohar movies, but he is harmless compared Roshan father son duo. He won't harm anyone's career #Kangana #TownHall
— Avinash Kalla (@avinashkalla) September 1, 2017