फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut responded to a fan remark on Gadar 2 actor Sunny Deol and criticizing selfie culture

Kangana Ranaut: एयरपोर्ट पर सनी देओल के रवैये के बचाव में उतरीं कंगना रणौत, सेल्फी कल्चर की उड़ाई धज्जियां

Sat, 19 Aug 2023 07:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 19 Aug 2023 07:09 PM IST
सार

'गदर 2' के एक्टर सनी देओल को बीते दिन एयरपोर्ट पर एक फैन के साथ अनुचित व्यवहार करते देखा गया। वहीं, अब कंगना रणौत एक्टर के बचाव में उतरकर सेल्फी कल्चर की आलोचना करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut responded to a fan remark on Gadar 2 actor Sunny Deol and criticizing selfie culture
कंगना रणौत-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन एक्टर ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। हालांकि, कुछ दिन पहले एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां एक फैन ने उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने का प्रयास किया, जिस पर सनी देओल भड़क उठे। यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हुआ, और सनी की खूब आलोचना भी हुई। वहीं, अब कंगना रणौत, एक्टर के समर्थन में आ गई हैं। साथ ही सेल्फी कल्चर पर बड़ा बयान देती देखी गई हैं। 

विज्ञापन

सनी देओल के रवैये से खफा शख्स

कंगना रणौत ने एक ट्विटर यूजर की टिप्पणी का जवाब देते हुए सनी देओल का बचाव किया, और सेल्फी कल्चर की आलोचना की। शख्स ने एक ट्वीट में लिखा, 'पहली पीढ़ी के सितारों को ऐसा व्यवहार करते कभी नहीं देखा।' उन्होंने आगे कहा, 'हमेशा प्रसिद्धि और विशेषाधिकार के साथ बड़े हुए स्टार किड्स ही होते हैं, जो इस प्यार को हल्के में लेते हैं। चाहे वो शाहरुख हों या अमिताभ। हमेशा आभारी हूं।'

विज्ञापन


Ghoomer: 'घूमर' देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने सैयामी खेर को लिखा पत्र, खुशी से छलके अभिनेत्री के आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी देओल को मिला कंगना रणौत का समर्थन

शख्स की टिप्पणी का जवाब देने से कंगना रणौत खुद को रोक नहीं पाईं, और लिखा, 'ऐसी कोई भी घटना कभी भी किसी के इरादों या व्यवहार का संकेत नहीं हो सकती और सेल्फी कल्चर भयानक है। लोग हमारे बहुत करीब आते हैं। हम सभी प्रकार के वायरल और वायरस के अधीन हो जाते हैं। प्यार की कई भाषाएं होती हैं, केवल सेल्फी और गले मिलना नहीं।'

Don 3: 'डॉन 3' से कटा कियारा आडवाणी का पत्ता? रणवीर सिंह संग रोमांस फरमाएगी यह हसीना

'गदर 2' की सफलता

'गदर 2' की बात की जाए तो, इसमें फैंस सनी देओल की एक्टिंग की दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे हैं। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा भी हैं। महज आठ दिनों में फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई, और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed