फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut ready to work with ranbeer kapoor but...

रणबीर इस शर्त के बाद भी कंगना के साथ काम करेंगे?

Wed, 15 Apr 2015 03:48 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut ready to work with ranbeer kapoor but...

फिल्म 'क्वीन' में रानी का क़िरदार करने के बाद कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी की लाड़ली बनी हुई हैं।

विज्ञापन


आमिर ख़ान ने भी कंगना रनौत के काम की तारीफ़ की है, बल्कि वो साथ में काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं।

कई मायने में आमिर ख़ान और कंगना की आदतें लगभग समान हैं। मसलन दोनों ही फ़िल्म के सेट पर मोबाइल फ़ोन से दूरी रखते हैं।

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के संवाददाता सम्मलेन में कंगना ने बताया, "मैं अपने फ़ोन का इस्तेमाल वैसे भी कम करती हूँ। मैं किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी नहीं हूँ और खाली समय में मैं गॉसिप भी नहीं ढूंढती।

कंगना बताती हैं, "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की शूटिंग के दौरान फ़ोन के साथ नाता टूट गया, क्योंकि दत्तो और मनु बड़े ही कठिन क़िरदार थे।"

आमिर के नक्‍शे-कदम में बुराई क्या हैः कंगना

kangana ranaut ready to work with ranbeer kapoor but...

जब कंगना से सवाल किया गया कि क्या वो आमिर ख़ान के नक़्शे-क़दम पर हैं, तो उनका जवाब था, "नक्शे-क़दम ख़राब तो नहीं है। अगर इस राह पर चलना भी चाहें तो अच्छा है। आख़िर वो इतने बड़े स्टार हैं, उनसे कुछ सीखने को ही मिलता है।"

कंगना ने कहा, "वैसे आमिर मीन राशि के हैं और मैं भी मीन राशि की हूँ. उनका जन्मदिन 15 मार्च को पड़ता है और मेरा 23 मार्च को। हमारा अंक 5 ही है इसलिए हममें समानता है। हम थोड़े भावुक होते हैं, संवेदनशील होते हैं, काल्पनिक होते हैं। वैसे मेरा व्यक्तिव उनसे ही नहीं सभी मीन राशि वालों से मिलता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रणबीर के साथ काम करने की शर्त

kangana ranaut ready to work with ranbeer kapoor but...

हाल ही में रणबीर कपूर ने कंगना रनौत के साथ काम करने की इच्छा जताई, जिस पर कंगना ने एक शर्त रख दी।

कंगना ने कहा, "रणबीर को मैं उनके काम के लिए बहुत पसंद करती हूँ। वो पहले अभिनेता थे जिन्होंने 'क्वीन' फ़िल्म को अपना सहयोग दिया था।

वो मेरे साथ काम करना चाहते हैं ये मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है और मैं क्यों नहीं उनके साथ काम करूं? पर मेरा किरदार अच्छा होना चाहिए।"

विज्ञापन

शादी पर बदली कंगना की राय

kangana ranaut ready to work with ranbeer kapoor but...

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' फ़िल्म शादीशुदा जोड़े की कहानी है जो शादी के बाद आने वाली समस्या से जूझ रहे हैं. कंगना रनौत ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था की शादीशुदा लोगों को मोनोचिकित्सक की ज़रूरत है।

लेकिन अब कंगना के शादी को लेकर ख़्याल बदल रहे हैं। वो कहती हैं, "शादी को लेकर मेरे ख्याल बदलते रहते हैं। कभी शादी बेकार लगती है तो कभी लगता है कि कर लेनी चाहिए। बस इसी कशमकश में रहती हूँ।"

जब कंगना से पूछा गया की वह शादी कब तक करेंगी, इस पर कंगना ने कहा, "मैं अभी 28 साल की हूँ और एक कामकाजी महिला हूँ तो मुझे 35 से पहले शादी नहीं करनी चाहिए।"

इस फ़िल्म में कंगना रनौत डबल रोल में नज़र आएंगी। आर माधवन कंगना के पति के रूप में दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक हैं आनंद राय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed