फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut on Tanushree Dutta allegations on nana Patekar

तनुश्री दत्ता को मिला कंगना रनौत का सपोर्ट, बोलीं- राजा बेटा को 'ना' का मतलब समझाना चाहिए

Sat, 29 Sep 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut on Tanushree Dutta allegations on nana Patekar
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न केस ने बॉलीवुड में भूचाल ला दिया है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ बड़े सितारे अब भी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दे रहे हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर जैसे अभिनेत्रियां इस मामले में खुलकर तनुश्री का साथ दे रही हैं। इस मामले पर बेबाकी के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुलकर तनुश्री का साथ दिया है।
विज्ञापन


पिंक विला को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा- ''मैं यहां कोई फैसला सुनाने के लिए नहीं हूं। ये न मेरी जगह है न ही ये मेरा मकसद है। तनुश्री के साथ जो गलत हुआ है में उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए मैं उनका समर्थन करती हूं। यह उनका अधिकार है कि वो अपने पर हुए अत्याचार पर खुलकर बात करें।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने आगे कहा, "राजा बेटा को ना का मलतब भी समझाना चाहिए। यह समाज के हित में है कि राजा बेटा को बताया जाना चाहिए कि उनके माता-पिता उन्हें क्या बताने में विफल रहते हैं। उन्हें ये बताना चाहिए कि मौलिक अधिकार महिला और पुरुष दोनों के लिए ही बराबर है। भरोसा कीजिए ये कुछ लोगों के लिए खबर है। जिस तरह के रेप, शोषण और छेड़छाड़ की खबरें हम हर दिन देखते और सुनते हैं, मैं हैरान हूं कि ये हैवान इंसान कहलाने के लायक भी हैं।

बता दें मामले में नाना पाटेकर का बयान भी सामने आया था। नाना ने तनुश्री के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था- यौन शोषण से क्या मतलब है। सेट पर पचास से सौ लोग मौजूद थे। मैं उसे लेकर कानूनी एक्शन लूंगा।


इतना ही नहीं तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सीन में तनुश्री की जरूरत नहीं भी थी, तब भी क्यू देने के लिए उनसे कहा गया कि कपड़े उतारो और नाचो। लेकिन फिल्म के कलाकारों इरफान खान और सुनील शेट्टी ने इस पर आपत्ति जताई थी और विवेक को ऐसा करने से रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed