फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut met CM Yogi adityanath, shared photo and said I feel honored and inspired

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने की सीएम योगी से मुलाकात, फोटो शेयर कर बोलीं- सम्मानित महसूस कर रही हूं

Sun, 01 May 2022 09:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 May 2022 09:49 PM IST
सार

यूपी की जीत पर सीएम योगी को सोशल मीडिया पर बधाई दे चुकी हैं। तब कंगना ने सीएम योगी का पोस्टर शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut met CM Yogi adityanath, shared photo and said I feel honored and inspired
सीएम योगी-कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कंगना सामाजिक मुद्दों के अलावा राजनीति में काफी दिलचस्पी रखती हैं। पीएम मोदी का वह खुलकर समर्थन करती हैं। सार्वजनिक मंच से वह कई बार पीएम मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की तारीफ भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन

 

योगी आदित्यनाथ से मिली कंगना

हाल ही में कंगना रणौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। कंगना ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। कंगना ने सीएम योगी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हाल के चुनावों में जबरदस्त जीत के बाद आज मुझे महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं...।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut met CM Yogi adityanath, shared photo and said I feel honored and inspired
सीएम योगी-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यूपी चुनाव में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद पहली बार कंगना ने सीएम योगी से मुलाकात की है। इससे पहले वह यूपी की जीत पर सीएम योगी को सोशल मीडिया पर बधाई दे चुकी हैं। तब कंगना ने सीएम योगी का पोस्टर शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'न शादी, न बच्चे, न ही सत्ता के भोगी हैं...जिसे देखकर गुंडे कांपे...वो उत्तर प्रदेश के योगी हैं।' फोटो शेयर करते हुए कंगना ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी के लिए प्रदेशवासियों को बधाई भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed