रानी लक्ष्मीबाई बन सामने आईं कंगना रनौत, इस दिन रिलीज होगा मणिकर्णिका का टीजर
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला टीजर 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म के मेकर्स ने इस जानकारी के साथ रानी लक्ष्मीबाई बनीं कंगना की फोटो शेयर की है। तस्वीर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप कंगना रनौत लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। गहनों से लदी हुई कंगना इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके पीछे भगवान गणेश की प्रतिमा रखी है।
बता दें कंगना की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी।
OFFICIAL: #Manikarnika Teaser to be launched on 2nd October, Gandhi Jayanti.#ManikarnikaTeaserOn2Oct#KanganaRanaut@ZeeStudios_ @KamalJain_TheKJ @DirKrish @anky1912 @mdzeeshamayyub @Jisshusengupta pic.twitter.com/fdh4v3BjjS
विज्ञापन विज्ञापन
— Team Kangana Ranaut (@KanganaFanClub) September 29, 2018
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के टीजर रिलीज की तारीख की जानकारी कंगना की टीम के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करके दी है। 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
इस फिल्म में कगंना के अलावा अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। आपको बता दें कि कगंना और ऋतिक अपने तथाकथित अफेसर को लेकर बीते दिनों आमने-सामने आ गए थे। इस बार वह बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने को तैयार हैं।