फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut leaves for Manali after recovery from Covid-19

कंगना रणौत: कोरोना से ठीक होते ही मनाली के लिए रवाना हुईं अभिनेत्री, पूछा यह मजेदार सवाल

Thu, 20 May 2021 06:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 20 May 2021 06:09 PM IST
सार

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत वाकई किसी से पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। कंगना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वहीं कंगना ने हाल ही में अपने कोरोना मुक्त हो जाने की खबर दी थी। अब उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दरअसल, वह अपने घर मनाली जाने के लिए रवाना हुई हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut leaves for Manali after recovery from Covid-19
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

विस्तार

अक्सर लाइमलाइट में बने रहने वालीं कंगना रणौत ने हाल ही में अपने कोरोना निगेटिव होने की खबर दी थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं। वहीं अब कोरोना से ठीक होते ही कंगना अपने घर मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कंगना का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। कंगना अक्सर अपने बेबाक बोल की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनका एक कदम भी सुर्खियों में आ जाता है। इसी तरह कंगना का यह वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है। इसके साथ ही कंगना ने फोटोग्राफर्स से एक मजेदार सवाल भी किया है जो इन दिनों खबरों की हेडलाइन में सबसे ऊपर मिल जाता है।

विज्ञापन

दरअसल, विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंगना का यह वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना अपने गाड़ी से उतरते हुए एयरपोर्ट की तरफ जा रही हैं। इस दौरान कंगना साड़ी और काला चश्मा लगाए हुए मीडिया से रुबरू होते दिख रही हैं। इस दौरान जब पैपराजी ने उनसे सेहत के बारें में सवाल किया तो वो कहती हैं कि वह ठीक हैं और पूछती हैं 'किस-किस को कोरोना हो गया' और 'किस -किस ने वैक्सीन ले ली है।' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut leaves for Manali after recovery from Covid-19
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने कोरोनो निगेटिव होने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, ‘‘आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं। मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है। हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं। खैर, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed