{"_id":"5baf64aa867a55231547f44f","slug":"kangana-ranaut-hair-stylist-arrested-from-film-set-for-raping-minor-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत के हेयर ड्रेसर पर नाबालिग लड़के से रेप का आरोप, शूटिंग से उठा ले गई पुलिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत के हेयर ड्रेसर पर नाबालिग लड़के से रेप का आरोप, शूटिंग से उठा ले गई पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रेंडन को कंगना की एक अपकमिंग मूवी की शूटिंग के सेट से अरेस्ट किया गया है। खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया, कंगना के हेयर स्टाइलिस्ट को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ब्रैंडन की गिरफ्तारी तब हुई जब वो कंगना की अगली फिल्म के लिए काम कर रहे थे। खार पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक हुई ये 8वीं गिरफ्तारी है। जांच में ब्रेंडन की भूमिका भी पाई गई। जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया। ब्रेंडन का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी ब्रेंडन की लड़के से मुलाकात हुई थी। जहां पीड़ित ने खुद को 18 साल का बताया था। खबर के मुताबिक, लड़के की मां ने पिछले साल ये केस दर्ज कराया था। पुलिस ने ब्रैंडन को कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 3 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रखने को कहा गया है।
विज्ञापन