फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut distributes sweets as she becomes Bua feeds mithai to photographer by hand on birth of Nephew

Kangana Ranaut: बुआ बनने की खुशी में कंगना रणौत ने बांटी मिठाई, फोटोग्राफर्स को अपने हाथों से खिलाती आईं नजर

Sun, 22 Oct 2023 10:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Oct 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut distributes sweets as she becomes Bua feeds mithai to photographer by hand on birth of Nephew
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत बुआ बनी हैं। उनके भाई अक्षत और भाभी रितु ने 20 अक्तूबर को अपनी पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। कंगना ने नवजात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर खुद यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। मुंबई लौटने के बाद कंगना ने अब मिठाई बांटी है। उन्होंने एयरपोर्ट पर मिठाई बांटी और फोटोग्राफर्स को अपने हाथों से मिठाई खिलाती नजर आईं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर बांटी मिठाई
कंगना पहली बार बुआ बनी हैं। शनिवार की रात वह मुंबई लौट आई हैं। इस दौरान पैपराजी ने कंगना को बुआ बनने की बधाई दी। कंगना ने सभी का न सिर्फ शुक्रिया अदा किया, बल्कि पैपराजी को मिठाई के डिब्बे बांटती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एक पैपराजी को अपने हाथ से मिठाई खिलाई। अभिनेत्री के चेहरे पर बुआ बनने की खुशी साफ नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



भाभी रितु के लिए लिखा नोट
कंगना ने अपने भतीजे का नाम अश्वत्थामा रणौत रखा है। कंगना ने अपने भतीजे और भाई-भाभी की फोटो शेयर करते हुए भी एक नोट लिखा। उन्होंने अपनी भाभी के लिए लिखा, 'प्यारी रितु, मैंने तुम्हें एक हंसती-खिलखिलाती लड़की से एक जिम्मेदार महिला और अब एक मां के रूप में बदलते देखा है और यह अहसास बेहद सुखद है। तुम्हारे जीवन की अब एक नई यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए बहुत बधाई'।

'तेजस' में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' को लेकर व्यस्त हैं। शनिवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई भारतीय वायु सेना अधिकारियों के लिए इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। कंगना ने तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी सोशल मीडया पर दी। बता दें कि तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed