फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut defends SS Rajamouli after critics said him controversial for rrr

Kangana Ranaut: राजामौली को विवादित कहे जाने पर भड़क उठीं कंगना रणौत, कहा- हिम्मत कैसे हुई...

Sat, 18 Feb 2023 04:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 18 Feb 2023 04:19 PM IST
सार

एकबार फिर से कंगना रणौत का बेबाक और बोल्ड रूप देखने को मिला है। दरअसल हाल ही में राजामौली ने एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने धर्म और हिंदू धर्मग्रंथों पर खुलकर अपनी राय पेश की थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut defends SS Rajamouli after critics said him controversial for rrr
कंगना रणौत, राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत हिंदी सिनेमा की बेबाक अदाकारा हैं। वह अक्सर किसी न मुद्दे पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। पिछले दिनों जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के घर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आलिया नवाज पर आरोप लगा रही थी, तब भी कंगना ने नवाजुद्दीन का समर्थन किया है और उनकी तरफ से आवाज बुलंद की थी। अब कंगना ने साउथ के मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली का समर्थन किया है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut defends SS Rajamouli after critics said him controversial for rrr
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एकबार फिर से कंगना रणौत का बेबाक और बोल्ड रूप देखने को मिला है। दरअसल हाल ही में राजामौली ने एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने धर्म और हिंदू धर्मग्रंथों पर खुलकर अपनी राय पेश की थी। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि एक वक्त था जब वह काफी धार्मिक थे, लेकिन अभी भी वह नास्तिक नहीं बने हैं। इस इंटरव्यू को पब्लिश करते हुए वेब साइट ने 'भारत के कॉन्ट्रोवर्शियल ग्लोबल ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर के पीछे द मैन लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut defends SS Rajamouli after critics said him controversial for rrr
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली के लिए कन्ट्रोवर्शियल जैसे शब्द का इस्तेमाल करना कंगना रणौत को पसंद नहीं आया तो उन्होंने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए सवाल उठा दिया। कंगना ने लिखा- 'मुझे पता है कि उन्होंने इस देश से प्यार करने के लिए क्या विवाद किया और क्षेत्रीय सिनेमा को दुनिया में ले गए, वह देश के प्रति समर्पित हैं, यह उनकी गलती है इसलिए वे उन्हें कॉन्ट्रोवर्शियल कहते हैं। लेकिन इस देश की हिम्मत कैसे हुई एक व्यक्ति के रूप में श्री राजामौली जी की ईमानदारी पर सवाल उठाने की, शर्म आती है तुम सबपर'।

विज्ञापन

Kangana Ranaut defends SS Rajamouli after critics said him controversial for rrr
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे लिखा, 'दुनिया ने किस बात के लिए उनपर कॉन्ट्रोवर्सी की मुहर लगाई है? उन्होंने क्या विवाद किया है? उन्होंने हमारी खोई हुई सभ्यता को महिमामंडित करने के लिए बाहुबली नाम की फिल्म बनाई, या उन्होंने राष्ट्रवादी आरआरआर बनाई? या उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर धोती पहनी? उन्होंने क्या विवाद किया? प्लीज मुझे बताओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed